{"_id":"6169d3f1b485b41696636393","slug":"155-accidents-on-highways-in-22-months-due-to-stray-animals-jhansi-news-jhs206669065","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा पशुओं की वजह से हाईवे पर 22 महीनों में हुईं 155 दुर्घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा पशुओं की वजह से हाईवे पर 22 महीनों में हुईं 155 दुर्घटनाएं
विज्ञापन
झांसी। सड़कों पर जमा रहने वाले छुट्टा पशुओं के झुंड वाहन सवारों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि छुट्टा पशुओं की वजह से पिछले 22 महीनों में हाईवे पर 155 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और इनमें 38 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। बावजूद, सड़कों पर हालात नहीं बदले हैं।
शुक्रवार को चिरगांव में हुई एक सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की जान चली गई। ट्रैक्टर के सामने अचानक जानवर आने की वजह से ये हादसा हुआ। इस तरह का ये पहला हादसा नहीं है, बल्कि छुट्टा पशु सड़कों पर मौत बनकर मंडराते रहते हैं। रफ्तार से जा रही गाड़ी का अचानक जानवर सामने आ जाने की वजह से संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे वो दुर्घटना का शिकार हो जाती है। झांसी से गुजरने वाले कानपुर, शिवपुरी, ललितपुर व ग्वालियर हाईवे पर जनवरी 2020 से अब तक 22 महीनों के दरम्यान 155 सड़क दुर्घटनाएं छुट्टा पशुओं की वजह से हो चुकी हैं। इनमें 38 लोगों अपनी हाथ से जान धोना पड़ गया। लेकिन, इसके बाद भी सड़कों पर सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए। हाईवे पर जगह-जगह छुट्टा पशुओं के झुंड बैठे या विचरण करते नजर आते हैं।
केस - 1
कार सवार पिता-पुत्र की हो गई थी मौत
झांसी। शिवपुरी हाईवे पर कार में सवार होकर शिवपुरी से झांसी की ओर आ रहा एक परिवार छुट्टा पशु की वजह से हादसे का शिकार हो गया था। इसमें पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, परिवार के अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें स्वस्थ होने में महीनों लग गए थे।
विज्ञापन
केस - 2
डिवाइडर से कूदे जानवर, तीन की गई थी जान
झांसी। कानपुर बाईपास से होते हुए चार लोग कार में सवार होकर ग्वालियर रोड की ओर जा रहे थे। रास्ता एकदम साफ नजर आ रहा था। इसी दरम्यान दतिया के चिरुला में कार के आगे अचानक डिवाइडर से कूूद कर जानवरों का झुंड आ गया। गाड़ी असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।
केस - 3
जानवर के टकराने से शिक्षिका की हुई थी मौत
झांसी। दतिया निवासी एक व्यक्ति अपनी शिक्षिका पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर झांसी की ओर आ रहा था। इसी दरम्यान सड़क पर आपस में झगड़ते हुए छुट्टा पशु उनकी बाइक से टकरा गए। हादसे में उनकी पत्नी बाइक से गिर गईं थीं। सिर में चोट आने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
केस - 4
दो चचेरे भाई हुए थे घायल, एक की हुई थी मौत
झांसी। जालौन निवासी एक परिवार के पांच सदस्य दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर मोंठ आ रहे थे। इसी दरम्यान उरई के आगे छुट्टा पशुओं का झुंड सड़क पर आ गया, जिससे दोनों बाइक टकरा गईं थीं। इसमें एक बाइक पर सवार दो चचेरे भाई घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई थी।
सड़क हादसों के आंकड़े
--------------------
- झांसी - कानपुर हाईवे : 28
- झांसी - शिवपुरी हाईवे : 43
- झांसी - ललितपुर हाईवे : 37
- झांसी ग्वालियर हाईवे : 47