फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बॉधों से हुआ जल प्रवाह

बॉधों से हुआ जल प्रवाह

Mon, 03 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
बॉधों से हुआ जल प्रवाह
माताटीला बांध के समस्त गेट खोलकर की गई जल निकासी
विज्ञापन

चार साल बाद हुई इतनी अधिक जल निकासी
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। जनपद में पिछले पांच दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते तालबेहट स्थित माताटीला बांध में पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। सुरक्षा की दृष्टि से बांध रविवार को चार वर्ष बाद पहली बार माताटीला बांध के सभी गेटों को खोल कर लगभग चार लाख 25 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। बांध से पानी छोड़ने से माताटीला का थाना गांव से संपर्क टूट गया। क्षेत्र के अधिकांश नदी, नालों में जलस्तर यकायक बढ़ जाने से कुछ घंटों के लिए आवागमन बंद रहा।
मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के बाद अब जनपद में भी बारिश का कहर जारी है। क्षेत्र में पांच दिन से लगातार मूसलाधार बारिश होने से जन जीवन रुक सा गया है। शनिवार की रात में राजघाट बांध से छोड़े गए पानी और क्षेत्र में हुई बारिश का असर माताटीला बांध पर दिखा। बांध में तेजी से बढ़े जल स्तर के चलते माताटीला बांध के अधिकारियों ने रविवार को तड़के चार बजे के लगभग बांध के बीस गेटों को फुल गेज पर और शेष तीन गेटों को चार फीट, आठ और दस फीट की ऊंचाई से खोल कर लगभग चार लाख पच्चासी हजार छह सौ पच्चीस क्यूसेक जल की निकासी की। यह निकासी सुबह लगभग दस बजे तक चली। माताटीला बांध से यकायक काफी अधिक जल निकासी होने से कालोनी में जलभराव हो गया। इसके अलावा माताटीला से थाना गांव को जोड़ने वाले मकरी पुरा के रिपटे पर लगभग दस फीट पानी आने से दोनों गांवों का संपर्क टूट गया। समाचार लिखे जाने तक बांध से जल निकासी कम कर दी गई थी।
विज्ञापन



कालोनी में जलभराव
कैप्सन - सुबह दस बजे लोग आए अपने घर वापस
तालबेहट। बांध के समस्त गेट खोले जाने से राजकीय इंटर मीडिएट कॉलेज और उसके समीप बनी कालोनी में पानी भर गया। जब लोगों ने अपने घरों के आंगन में पानी देखा तो अपना सामान छोड़ कर बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर ले गए। बाद में दस बजे के बाद जब बॉध से जल निकासी कम हुई तब परिजन अपने अपने घरों में वापस आए। कुछ लोगों का इसमें गृहस्थी का काफी सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार वर्ष बाद हुई इतनी अधिक निकासी
तालबेहट। बॉध के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2013 में 29 जुलाई को बॉध के समस्त गेट खोल कर पाच लाख तेरह हजार क्यूसेक जल की निकासी की गई थी। इसके बाद चार वर्ष में कभी भी इतनी अधिक मात्रा में जल निकाली नहीं हुई।

बॉक्स में --------------

उमड़े सैलानी
तालबेहट। बांध के समस्त गेट खोले जाने की सूचना सोशल मीडिया पर आने के बाद सुबह से ही सैलानियों के माताटीला बांध पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर में तो पूरे क्षेत्र में केवल बाहर से आए सैलानी और उनके वाहन नजर आ रहे थे। इसके लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed