{"_id":"5b60c3194f1c1b58488b8092","slug":"15330680513-dehat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार हो रही बारिश से किसान चितित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार हो रही बारिश से किसान चितित
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही बारिश से किसान संकट में
एरच। क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण किसान चिंतित बना हुआ है, इसके साथ ही कई घर भी धराशायी हो गए। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। हाल यह बना है कि बारिश के कारण जहां किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि धूप न निकलने से बीज के खराब होने का खतरा बढ़ रहा है। वहीं, कस्बे में बने गरीबों के खपरेल मकान धराशाई होने लगे, जिससे लोग के समक्ष रहने का सकट खड़ा हो गया। किसानों ने बताया कि अगर यही हाल रहा तो किसानों को खरीफ की फसल पूरी तरह से चौपट हो जाएगी। तिलि, मूंग, उर्द तो पूरी तरह से नष्ट हो चुके अगर बरसात होती रही तो मूंगफली भी पूरी तरह से नष्ट हो जाए, बरसात के पानी से खेत पूरी तरह से भरे हुए है। खेतों में खड़ी फसल डूबी हुई है। लोगों ने किसानों की फसलों का सर्वे कराकर के उनको मुआवजा दिलाने की मांग की है।