फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   छावनी परिषद विद्यालय से अध्यापिका की गई टर्मिनेट-City

छावनी परिषद विद्यालय से अध्यापिका की गई टर्मिनेट-City

Wed, 25 Jul 2018 07:48 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
छावनी परिषद  विद्यालय से अध्यापिका की गई टर्मिनेट-City
छावनी परिषद ने शिक्षिका को किया बर्खास्त
विज्ञापन

भाजपा पार्षद की बहू ने मार्कशीट में गड़बड़ी करके पाई थी नौकरी
2015 में हुई थी नियुक्ति, अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना। दो साल पहले कूटरचित मार्कशीट के आधार पर कैंट बोर्ड स्कूल में नौकरी पाने वाली शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया है। शिक्षिका भाजपा पार्षद की बहू है। बर्खास्तगी के बाद कैंट बोर्ड अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
छावनी परिषद बबीना ने विद्यालय के लिए 2015 में शिक्षकों सहित अन्य स्टाफ की नियुक्ति की गई थी। छावनी एक्ट के नियमानुसार सामान्य वर्ग के लिए 25 वर्ष उम्र सीमा निर्धारित थी। इस नियुक्ति के दौरान एक शिक्षिका द्वारा अपनी हाईस्कूल की अंकतालिका एवं सनत में कूटरचना कर अपनी उम्र कम करके नियुक्ति करा ली थी। नियुक्ति के कुछ समय बाद एडवोकेट रवि राय एवं एडवोकेट रामजी गुप्ता ने मामले की शिकायत की थी। इस पर छावनी परिषद के अध्यक्ष एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी ने जांच के आदेश दिए। जांच में मालूम हुआ शिक्षिका प्रीति जैन पत्नी अभिषेक जैन ने अपने दस्तावेजों में गड़बड़ी कर अपनी उम्र कम कराई है। असल अंकतालिका एवं सनत में उनकी उम्र 26 वर्ष है।
विज्ञापन

बर्खास्त की गई शिक्षिका भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद जैन एवं वार्ड नंबर पांच की भाजपा पार्षद सरोज जैन की बहू हैं। शिकायतकर्ताओं के शिकायती पत्र के अनुुसार शिक्षिका की नियुक्ति उसकी सगाई के बाद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक आजाद ने बताया कि शिक्षिका प्रीति जैन की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। उन्होंने टर्मिनेशन लेटर भी स्वीकार कर लिया है। विभाग के साथ धोखाधड़ी के मामले में छावनी परिषद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed