{"_id":"5b5783324f1c1b764d8b4a71","slug":"153246187012-taldehate-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल भ्रराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल भ्रराव
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई गांवों में किसानों के खेतों में भरा पानी
बिजरौठा में तो पुलिया के ऊपर से निकला पानी
तालबेहट। दो दिन हुई बारिश से जगह-जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। कई गांवों में तो नदी, नाले पानी से भर गए। वहीं, बिजरौठा और पठा के मध्य बनी पुलिया के ऊपर से पानी बह गया। इससे आसपास के किसानों के खेतों में भी पानी भर गया। दो दिन से क्षेत्र में अच्छी बारिश हो रही है। इसके चलते नदी, नालों में पानी और कुओं में पानी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे किसान काफी प्रसन्न है। वहीं, कई गांवों में जलभराव होने से लोगों के सामने मुसीबत पैदा हो गई है। ग्रामसभा बिजरौठा में पठा के समीप बनी पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगता है। इससे आने जाने वालों को कई घंटे जलस्तर नीचा होने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा पानी के अधिक प्रवाह से आने के कारण आसपास के किसानों के खेतों में पानी भरने से उनकी फसलें जलमग्न हो गई। दो दिन की बारिश से सबसे अधिक परेशानी गांव में जगह-जगह लगे गोबर के ढेरों के आसपास रहने वालों को उठानी पड़ रही है। पानी के चलते आसपास गोबर ही गोबर नजर आ रहा है। इसके अलावा गोबर की बदबू से आसपास खड़ा होना भी मुसीबत भरा हो रहा है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की प्रबल संभावना हो गई है।