फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   152 flat making jda

बेतवा विहार कॉलोनी में जेडीए कराएगा 152 फ्लैटों का निर्माण

Sat, 20 Jun 2020 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
152 flat making jda
जेडीए - फोटो : ?????
झांसी। बेतवा विहार कॉलोनी में झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) 152 फ्लैटों का निर्माण कराने जा रहा है। यह फ्लैट चार मंजिला इमारत में होंगे। फ्लैट टूबीएचके व थ्री बीएचके के होंगे। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही आधे से अधिक फ्लैटों की बुकिंग हो गई है।
विज्ञापन

झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा बालाजी मार्ग स्थित ग्राम बूढ़ा में 38.71 हेक्टेयर जमीन पर बेतवा विहार कॉलोनी को विकसित किया गया था। कॉलोनी में अलग-अलग प्रकारों के 914 भूखंडों को आवंटित किया था। कॉलोनी में खाली पड़ी 20240 वर्ग मीटर जमीन पर जेडीए ने चार मंजिला इमारत में टूबीएचके के 64 व थ्री बीएचके 88 फ्लैटों के निर्माण की योजना बनाई थी। जिसके तहत टूबीएचके के फ्लैट 74 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाए जाएंगे। जिसमें दो कमरे, एक हॉल, रसोई व शौचालय का निर्माण होगा। वहीं थ्रीबीएचके फ्लैटों का क्षेत्रफल 111 वर्ग मीटर तय किया है। जिसमें तीन कमरे, एक हॉल, रसोई व शौचालय होगा। जेडीए द्वारा टूबीएचके फ्लैट की कीमत बीस लाख व थ्री बीएचके फ्लैट की कीमत तीस लाख तय की गई थी। लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही टूबीएचके के 42 व थ्री बीएचके के 32 फ्लैटों की बुकिंग हो गई है। इस संबंध में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि कॉलोनी में पार्क, सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करा दिया है। जिसके चलते लोग फ्लैट लेने के लिए उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed