फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1516 case solved by lok adalat

लोक अदालत में 1516 वादों का निस्तारण

Sun, 13 Sep 2015 01:03 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 13 Sep 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
झांसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय परिसर में किया गया। इसमें विशेष रूप से शमनीय आपराधिक मामालों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में 1516 वादों को निपटाया गया।
विज्ञापन




अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश रमेश तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने आर्बीटेशन इजराय संबंधी दो मामले निस्तारित कर 8,54,522 रुपये पक्षकारों को दिलाए तथा एक आरबीट्रेशन वाद निस्तारित किया। इस मौके पर विशेष जज एसीएसटी एके विश्वेश, स्पेशल जज दस्यु प्रभावित क्षेत्र विनोद कुमार सिंह, नोडल अधिकारी सतीश कुमार, अपर जिला जज शकील अहमद खान, अपर जिला जज उमेश कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय चंद्र भानु सिंह,
विज्ञापन





अपर जिला जज महेंद्र सिंह, अपर जिला जज दिग्विजय नाथ, अपर जिला जज सुरेश चंद्र, अपर जिला जज विनोद कुमार वरनाल, अपर जिला जज पुष्पक उपाध्याय, लघुवाद न्यायाधीश राजकुमार, सीजेएम केशव गोयल, प्रथम सिविल जज राहुल सिंह, अपर सीजेएम रेलवे आलोक द्विवेदी, सिविल जज अभिषेक कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। अंत में नोडल अधिकारी सतीश कुमार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed