{"_id":"5c8ffa51bdec2214391ed0aa","slug":"151552939601-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य 25 हजार, पंजीकरण महज 7381","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य 25 हजार, पंजीकरण महज 7381
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य 25 हजार, पंजीकरण महज 7381
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के हितों के लिए चलाई जा रही सरचार्ज माफी समाधान योजना बिजली के बकायादारों की उपेक्षा की भेंट चढ़ गई है। अब तक 7381 बकायादारों ने ही पंजीकरण कराए हैं, जबकि लक्ष्य 25 हजार उपभोक्ताओं के पंजीकरण का था। पंजीकरण 25 मार्च तक ही होना है, ऐसे में विभाग को अब ज्यादा उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा दो किलोवाट क्षमता के घरेलू व कॉमर्शियल एवं सिंचाई के लिए ट्यूबवेल श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक जनवरी को बिजली के बिल में सरचार्ज माफी समाधान योजना लागू की थी। इसमें बिजली उपभोक्ताओं के दिसंबर तक बिल के सरचार्ज में सौ फीसदी माफी दी जा रही है। योजना में पंजीकरण कराने पर उपभोक्ताओं को सरचार्ज हटाकर 30 फीसदी जमा करना होता है। शुरुआत में इस योजना में 31 दिसंबर तक ही पंजीकरण की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में कार्पोरेशन द्वारा दो बार संशोधन के बाद अब 25 मार्च तक उपभोक्ताओं को योजना में पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक पंजीकरण के बाद बिल संशोधन पर शेष बकाया राशि जमा करनी होगी।
योजना में खंडीय कार्यालय प्रथम के अंतर्गत मात्र 3660 पंजीकरण कराए गए हैं और पंजीकरण राशि के रूप में कुल दो करोड़ चार लाख तीन हजार रुपये की राशि जमा कराई गई है। जबकि, बिल संशोधन के उपरांत कुल एक करोड़ 22 लाख 61 हजार रुपये जमा हुआ है। इसी प्रकार खंडीय कार्यालय द्वितीय के अंतर्गत जनवरी से अब तक कुल 3721 पंजीकरण कराए गए और दो करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये की वसूली की गई है। जबकि, बिल संशोधन के उपरांत इन पंजीकरण के सापेक्ष कुल 76 लाख 92 हजार रुपये की वसूली जमा की गई है। इस प्रकार विभाग द्वारा उक्त दोनों खंडीय कार्यालय के अंतर्गत अब तक कुल 7381 पंजीकरण कराकर 6 करोड़ 77 लाख 26 हजार रुपये की बकाया राशि वसूली जा सकी है। जबकि, पूरे जनपद में करीब 40 हजार उपभोक्ताओं पर अब भी लगभग 170 करोड़ रुपये की बकाएदारी चल रही है।
विज्ञापन
पंजीकरण के बाद बिल जमा नहीं होने पर पूरा ब्याज लगेगा
जिन उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण करा लिया गया है और पंजीकरण के बाद भी यदि योजना में बिल जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक पूर्ण राशि जमा नहीं की जाती है तो विभाग द्वारा बकायादार से पंजीकरण की दो हजार रुपये राशि काटी जाएगी और पूरा सरचार्ज जोड़कर पूर्ण विद्युत बिल की राशि वसूली जाएगी।
विभाग द्वारा लगातार विद्युत वसूली शिविर लगाकर सरचार्ज समाधान योजना में पंजीकरण कराकर राजस्व वसूली की जा रही है। जहां भी बिलों में गड़बड़ी या फिर बिल बनाए जाने की समस्या आ रही है, वहां उपभोक्ताओं के बिलों में संशोधन करके बिल बनाए जा रहे हैं। सभी उपखंड अधिकारियों और अवर अभियंताओं को अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए क्षेत्र में भ्रमण कराया जा रहा है और बकायादार बिजली उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल फोन उपलब्ध होने पर सूचना भी भेजी जा रही है, पंजीकरण कराने के बाद 31 मार्च तक ही इस योजना में बिल जमा होंगे।
- शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता, प्रथम विद्युत