{"_id":"5c7aea85bdec222817470d4d","slug":"151551559301-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव कराने पर बीयू कर्मियों ने की चर्चा -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव कराने पर बीयू कर्मियों ने की चर्चा -City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव कराने पर बीयू कर्मचारियों ने की चर्चा
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार की दोपहर कर्मचारी संघ का चुनाव कराने को लेकर कुछ कर्मचारी एकत्र हुए। हालांकि, परीक्षा के चलते धारा 144 लगी होने की वजह से कर्मचारियों को बैठक करने की अनुमति नहीं दी गई। कुछ देर खड़े रहकर ही कर्मचारियों ने चुनाव कराने को लेकर चर्चा की।
बीयू में कुछ कर्मचारी संघ का चुनाव कराना चाहते हैं। इसको लेकर शनिवार को दोपहर एक बजे कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान किसी ने कुलपति को पत्र लिखकर कॉलेजों की परीक्षा की वजह से धारा 144 लगी होेने के चलते बैठक करने की अनुमति नहीं देने की मांग की। इस पर बीयू प्रशासन ने बैठक की अनुमति नहीं दी। हालांकि, कर्मचारियों ने खड़े रहकर ही आपसी बातचीत के दौरान चुनाव कराने पर चर्चा की।