{"_id":"5c71b1f6bdec2273896363f3","slug":"151550954998-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज कंपाउंड का नाला चौक, लोग परेशान-Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज कंपाउंड का नाला चौक, लोग परेशान-Dehat
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताज कंपाउंड का नाला चौक, सफाई चरमराई
झांसी। नंदनुपरा स्थित ताज कंपाउंड का नाला चोक हो जाने से यहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला चोक होने से आसपास के क्षेत्र में बदबू फैल रही है।
ताज कंपाउंड और आसपास के क्षेत्र में दस हजार आबादी निवास करती है। यहां से निकला नाला अतिक्रमण के कारण चोक हो गया है। कंपाउंड में रहने वाले इसी नाले में कचरा डाल रहे हैं, जिससे नाले में दुर्गंध आ रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाले के गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। बरसात में यह समस्या और विकराल हो जाती है।
क्षेत्र का पानी इसी नाले में आने के कारण आसपास रहने वालों के मकानों में गंदा पानी घुस जाता है, जिससे काफी नुकसान झेलना पड़ता है। नाले की सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। मच्छरों की भरमार है। नंदनपुरा व ताज कंपाउंड में सफाई व्यवस्था नियमित नही होने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
हर वर्ष बरसात से पहले नालों की सफाई कराई जाती है। ताज कंपाउंड के नाले पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे नाले की सफाई में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- डॉ. राकेश बाबू गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
बातचीत
क्षेत्र में काफी समय से नाला चोक है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाले की सफाई के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं।
- रजनी
कई सालों से नाले की यही स्थिति है। बरसात में नाला पूरी तरह से उफान में रहता है, जिससे क्षेत्र के घरों में गंदा पानी भर जाता है। पानी भर जाने के कारण काफी नुकसान हो जाता है।
- जयंती आर्य
नगर निगम ने क्षेत्र में कहीं पर भी डस्टबिन की व्यवस्था नहीं कराई है। इस कारण लोगों ने नाले में ही कचरा डालना शुरू कर दिया है, जिससे नाले में भीषण दुर्गंध आ रही है।
- जयंती
नाला तो हमेशा से ही क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण नालियां पूरी तरह से चोक हैं, जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं।
- अनीता