{"_id":"5bae9328867a555b081aa4a9","slug":"151538167592-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखा चला मॉड्यूलर ओटी में हुई सर्जरी -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखा चला मॉड्यूलर ओटी में हुई सर्जरी -City
Updated Sat, 29 Sep 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंखा चला मॉड्यूलर ओटी में हुई सर्जरी
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में छह महीने पहले ही शुरू हुई सर्जरी ओटी के एयर कंडीशन फिर दगा दे गए। हालात ये रहे कि डॉक्टरों को पंखा चलाकर ऑपरेशन करने पड़े। ऐसे में मरीज की जान जोखिम में रही।
मेडिकल कॉलेज में बीते अप्रैल में सर्जरी की मॉड्यूलर ओटी शुरू हुई थी। इसका उद्देश्य था कि मरीजों को ऑपरेशन थिएटर के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें, साथ ही संक्रमण से भी बचाया जा सके। मॉड्यूलर ओटी शुरू होने के कुछ ही दिन बाद से विवादों में आ गई। ओटी में कभी कुछ तो कभी कुछ खराब बना रहने लगा। इससे व्यवस्था प्रभावित होने लगी। मौजूदा समय में सर्जरी की मॉड्यूलर ओटी के एसी में खराबी आ गई है। इसके चलते शुक्रवार को पंखा चलाकर ओटी में मरीजों की सर्जरी की गई। ऐसे में डॉक्टरों को तो असुविधा हुई ही, साथ ही मरीज की जान भी संकट में रही। दरअसल, पंखा चलने से मरीज को पसीने से संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है।