फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम - पानी को लेकर प्रदर्शन, लगाया जाम-City

क्राइम - पानी को लेकर प्रदर्शन, लगाया जाम-City

Thu, 06 Sep 2018 01:38 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
क्राइम - पानी को लेकर प्रदर्शन, लगाया जाम-City
पानी को लेकर प्रदर्शन, ग्वालियर रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन

झांसी। थाना सीपरी बाजार इलाके में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगोें को समझा कर जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे तक जाम लगे रहने के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।

करारी स्थित कांशीराम कॉलोनी में पंद्रह दिनों से पानी का संकट बरकरार है। पानी न होने के कारण लोग खासे परेशान हैं। शिकायत के बाद भी लोगों की समस्या दूर न होने के कारण सब्र का बांध बुधवार सुबह टूट गया। गुस्साए लोगों ने कॉलोनी में प्रदर्शन करने के बाद ग्वालियर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों को समझा कर जलसंस्थान के अफसरों से फोन पर वार्ता की। जल्द पानी आने का आश्वासन मिलने के बाद ही लोग माने। करीब आधे घंटे लगे जाम के कारण वाहन फंसे रहे। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में अधिकांश समय पानी की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या दूर नहीं हुई तो लोग बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर राजकुमारी वर्मा, रामवती सिंह, कलावती, बसंती वर्मा, नंदनी, प्रेमवती, साधना, गंगा, कल्ली, भज्जू, मानसिंह, दिलीप मौजूद रहे।

कोई नहीं सुनने वाला
कॉलोनी में हमेशा पानी की समस्या बनी रहती है। नल न आने के कारण कॉलोनी में लगे हैंडपंपों से ही काम चलाना पड़ता है, जिससे बहुत परेशानी होती है।
उमा, गृहणी

अफसराें से करेंगे शिकायत
कॉलोनी में पानी की समस्या अब गहराती जा रही है। जल्द ही कॉलोनी के सभी लोग अफसरों के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ ज्ञापन देकर समस्या बताएंगे।
रज्जब - स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed