फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अमर उजाला भविष्य ज्योति-City

अमर उजाला भविष्य ज्योति-City

Thu, 26 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति-City
फोटो...
विज्ञापन


सफलता के लिए मेहनत के साथ एकाग्रता का होना जरूरी
सब हेड... ‘अमर उजाला भविष्य ज्योति’ कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
- भेंट किए प्रशस्ति पत्र और मेडल
- बच्चों की अनुपस्थिति पर अभिभावक हुए सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुधवार को ‘अमर उजाला भविष्य ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर अपनी मेधा का परचम फहराने वाले कक्षा दसवीं और बारहवीं के टॉपर्स का सम्मान किया गया। विभिन्न स्कूलों के आईसीएसई, आईएससी और सीबीएसई के साठ बच्चों का सम्मान हुआ।
ग्वालियर रोड स्थित राजकीय इंटर कालेज सभागार में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत के साथ एकाग्रता का होना बेहद जरूरी है। एकाग्रता के साथ की गई मेहनत किसी को भी किसी भी मुकाम पर ले पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्रतिशत के फेर में न पड़ें। कम प्रतिशत के साथ परीक्षा में पास हुए हों तो भी परेशान न हों, बल्कि अपनी कमियों से सबक लेकर उन्हें दूर करते हुए नई शुरुआत करें। प्रतिस्पर्धा किसी दूसरे से नहीं, बल्कि अपने आप से करें। जितना आपने आज किया है, कल उससे और बेहतर करने की कोशिश करें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि बिपिन बिहारी महाविद्यालय के प्राचार्य शिक्षाविद डा. एम एम पांडेय ने कहा कि बच्चे माता - पिता और गुरु की बात बगैर अगर- मगर किए मानें, क्योंकि वो जो कहते हैं, उसमें उनका लंबा अनुभव जुड़ा हुआ होता है। जब जो काम करें, उसे पूरी एकाग्रता के साथ करें। खेल के समय खेल और पढ़ाई के समय पढ़ाई, दत्तचित्त होकर करें। सफलता के लिए सतत अभ्यास बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल पास करने के लिए बाद विद्यार्थियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। हाईस्कूल तक तो रटने से काम चल जाता है, लेकिन इसके बाद हर विषय को समझने से ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के दसवीं और बारहवीं कक्षा के साठ विद्यार्थियों को जिलाधिकारी और बिपिन बिहारी कालेज के प्राचार्य ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। जो विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए, उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

यह हुए सम्मानित
श्रुति राजपूत, मानव भाटिया, आदित्य मिश्रा, प्रथम गुबरेले, अदिति गुप्ता, पलक मिश्रा, अश्विनी राजपूत, सजल श्रीवास्तव, रचित अग्रवाल, रुचि यादव, तनिष्क अग्रवाल, नुपुर अग्रवाल, आदित्य पांडेय, प्रांजल नारायण श्रीवास्तव, अनमोल गुप्ता, सौम्या कनोजिया, दिवांश अग्रवाल, छवि गुप्ता, देवांश सचान, साक्षी वर्मा, निकिता साहू, प्राची सचान, नक्षत्र सचान, राग, आदित्य जैन, मशीरा शेख, विशाल यादव, कर्णिका भाटिया, हर्ष वर्मा, अंशुल पटेल, अनिरुद्ध साहू, अभय सिंह, मेघना सिंह, पीयूष अग्रवाल, सना परवीन, प्रशांत साहू, अनिकेत साहू, वंदना गौतम, कार्तिकेय साहू, स्वाति सक्सेना, प्रशंसा चौरसिया, देव शुक्ला, राशि दुबे, प्रीतम सिंह, अश्विनी गौतम, निशा साहू, अनन्या अरोरा, दिव्या यादव, प्रतिभा भार्गव, मर्सी गौतम, वर्षा अग्रवाल, देवेश सचान, हेमंत कुशवाहा, राहुल, निकिता, अर्पित, अंचल, प्राची, अंशुल शामिल रहे।



बच्चे बने बिशिष्ट अतिथि
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के पहले चरण में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया था। इन बच्चों का सम्मान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। यह बच्चे बुधवार को झांसी में हुए कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इनमें तृप्ति श्रीवास्तव, कोमल साहू, विद्योत्मा नायक, अमन कुशवाहा, जसिका शर्मा, रमा व्यास, शरद साहू, राहुल, नितिन राजूपत, अभिषेक, मोहित पाल, शिव विशाल दुबे, शिवम कुमार, गौरव कुशवाहा, कृष्णकांत, निशांत निरंजन, साहिल द्विवेदी, शिवम सिंह व अभय अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed