फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्वास् थ्य, स्वच्छता कार्यक्रमों को गति देगा ‘विश्वास’-City

स्वास् थ्य, स्वच्छता कार्यक्रमों को गति देगा ‘विश्वास’-City

Fri, 20 Jul 2018 08:04 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
स्वास्
थ्य, स्वच्छता कार्यक्रमों को गति देगा ‘विश्वास’-City
झांसी, बनारस, लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

------------------------------------------------

स्वास्थ्य और स्वच्छता को मिलेगा ‘विश्वास’
- झांसी समेत प्रदेश के पांच जिलों में शुरू किया जा रहा नया कार्यक्रम
- स्वच्छता, पोषण की कमी से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण संबंधित कार्यक्रमों को गति देने और इन क्षेत्रों में लोगों की भागीदारी करने के उद्देश्य से ‘विश्वास’ कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसके तहत लोगों को स्वच्छता, पोषण की कमी से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम प्रदेश के पांच जिलों झांसी, बनारस, लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर में चलाया जाएगा।

कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी ग्राम स्तर पर गठित ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति (वीएचएसएनसी) के सदस्यों पर होगी। जनपद के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व एनजीओ को मास्टर ट्रेनर के लिए सीएमओ कार्यालय में 19 व 20 जुलाई को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी प्रशिक्षण पाने के बाद अपने-अपने क्षेत्र के ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के चार सदस्य यानी ग्राम प्रधान, अध्यक्ष, आशा सचिव, समिति के दो नामित सदस्य कार्यक्रम के बारे में प्रशिक्षित करेंगे। समितियां अपने क्षेत्रवासियों को स्वच्छता एवं पोषण की कमी से होने वाली बीमारियों की जानकारी देंगी। बीमारियों की रोकथाम के बारे में जागरूक भी करेंगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्राम स्तर की समितियों जैसे लोकनीति, शिक्षा, उत्पादन, वीएचएनसी, योजना समन्वय और सामाजिक न्याय समिति के बारे में लोगों को जागरूक करना है। अभियान के लिए जनमानस की सहभागिता करना है। जो सहभागी ग्राम स्तर पर अलग-अलग गतिविधियों पर अच्छा कार्य करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed