फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सिविक एमेनिटीज: बिजली फाल्ट-City

सिविक एमेनिटीज: बिजली फाल्ट-City

Thu, 19 Jul 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
सिविक एमेनिटीज: बिजली फाल्ट-City
फोटो
विज्ञापन


बारिश से फाल्टों की झड़ी, आधे शहर का ‘करंट’ रहा गुल
सब हेड -- उन्नाव गेट व सूती मिल को 0 घंटे, जेल चौराहा व रानीमहल सबस्टेशन को सात घंटे नहीं मिली बिजली
- पंचकुइयां पर पेड़ गिरने से नहीं हो सकी सप्लाई
- दिन भर खामियां दुरुस्त करने में लगे रहे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार को महानगर में बारिश के बीच बिजली के फाल्टों की झड़ी लगी रहीं। इससे आधे शहर कर करंट घंटों गुल बना रहा। सबसे अधिक उन्नाव गेट और सूती मिल विद्युत सबस्टेशनों का करंट 10 घंटे व जेल चौराहा और रानी महल सबस्टेशनों का करंट सात घंटे गायब रहा। पंचकुइयां मंदिर के पास पेड़ गिरने से चार ट्रांसफार्मरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली देर शाम तक गुल रही। इससे लोग परेशान रहे।
सुबह 6.30 बजे ललितपुर से आने वाली सर्किट लाइन तकनीकी खामी के कारण ट्रिप कर गई। इससे हंसारी स्टेशन का पूरा लोड दुनारा स्टेशन पर आ गया। ओवरलोडिंग के कारण दुनारा में रखे 100 एमवीएम उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर भी ट्रिप कर गए। इससे हंसारी को दोनों जगहों से करंट मिलना बंद हो गया, जिससे शहर की आपूर्ति ठप पड़ गई। सुबह आठ बजे सप्लाई शुरू हुई, लेकिन फाल्टों के कारण उन्नाव गेट, सूती मिल, मेडिकल कॉलेज, जेल चौराहा और रानी महल विद्युत सबस्टेशन तक करंट नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

उन्नाव गेट, सूती मिल और मेडिकल कॉलेज सबस्टेशन को बड़ागांव के दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से करंट मिलता है। बृहस्पतिवार की सुबह उक्त सबस्टेशनों तक आने वाली हाइटेंशन लाइन पर गाज गिर गई। इससे लाइन में पांच जगह खंभों पर लगे इंसुलेटर बर्स्ट हो गए। कर्मचारियों ने लाइन की तीन बार पेट्रोलिंग की, तब कहीं जाकर वह फाल्ट पकड़ सके। मेडिकल कॉलेज सबस्टेशन की दोपहर बारह बजे व सूती मिल व उन्नाव गेट सब स्टेशन की सप्लाई शाम पांच बजे शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हंसारी से जेल चौराहा और रानीमहल सब स्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन से एक पेड़ की डाल सैन्य क्षेत्र में स्थित डेरी फार्म के पास टकरा गई। डाल काटने के बाद एक खंभे पर क्रास आर्म खराब हो गया, जिसको ठीक करने में चार घंटे का वक्त और लग गया। दोपहर दो बजे उक्त सबस्टेशनों की सप्लाई शुरू की जा सकी। वहीं, सुबह के समय पंचकुइयां मंदिर के पास पीपल का पेड़ तारों पर गिर पड़ा, जिससे आस पास के चार ट्रांसफार्मरों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। संबंधित क्षेत्रों की सप्लाई देर शाम चालू की जा सकी। अन्य फाल्टों के कारण सीपरी बाजार, पुलिया नंबर नौ, कोच फैक्ट्री, राजगढ़, पारीछा, बाजना, गल्ला मंडी सबस्टेशनों की बिजली कई घंटे गुल रही। बिजली नहीं आने का असर जलापूर्ति पर भी पड़ा और लोग पानी का स्टोर नहीं कर सके।


सबसे ज्यादा प्रभावित रहे यह क्षेत्र
बिजली नहीं आने से सबसे ज्यादा जेल चौराहा, इलाइट, स्टेशन रोड, इलाहाबाद बैंक चौराहा, पुलिस लाइन, कचहरी चौराहा, सदर बाजार, मिनर्वा, गोविंद चौराहा, रानी महल, सुभाषगंज, तलैया, अयोध्या पुरी, अंदर-बाहर उन्नाव गेट, पंचवटी, शीतल कॉलोनी, थापक बाग, अलीगोल, नाले का बाग, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, नया गांव, महेंद्र पुरी कॉलोनी, पाल कॉलोनी, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, पठौरिया, ग्वालियर रोड क्रासिंग, इंडस्ट्रीयल एरिया, अंसल कॉलोनी, आर्मी, मान्यवर कांशीराम कॉलोनी, पंचकुइयां, नरसिंह राव टौरिया, नईबस्ती, खंडेराव गेट क्षेत्र के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed