फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पर्यटन निगम में सांस्कृतिक कार्यक्रम-City

पर्यटन निगम में सांस्कृतिक कार्यक्रम-City

Sun, 24 Sep 2017 08:59 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन निगम में सांस्कृतिक कार्यक्रम-City
हरे-भरे बिरहन की छांव...
विज्ञापन

सब हेड: होटल वीरांगना में हुआ लोक संगीत कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रविवार को होटल वीरांगना में बुंदेली लोक संगीत कार्यक्रम हुआ। इसमें मऊरानीपुर की प्रदीप कुमार एंड पार्टी के कलाकारों ने लांगुरिया, राई नृत्य, श्रृंगार गीत और भजन गाए। बुंदेलखंड की महिमा लोकगीत हरे-भरे बिरहन की छांव, लगत अनोखों अपनों गांव पर लोग वाह-वाह कर उठे।

ढोलक की थाप, हरमोनियम के स्वरों पर कलाकारों ने बुंदेलखंड की लोकप्रिय देवी मैहर की शारदा माई की वंदना में ‘गऊआ के गोबर मंगाऊ सो आसन डारो माई मौरे अंगना’ को सुनाकर लोगों को भक्ति में विभोर कर दिया। वहीं कार्यक्रम से पहले क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डा. कल्याण सिंह ने दीप प्रज्वलित किया और कहा कि बुंदेलखंड में सांस्कृतिक पर्यटन की अपार संभावनाएं है। होटल वीरांगना के प्रबंधक मुकुल गुप्ता ने बताया कि लोक कलाकारों को प्रोत्साहित देने और पर्यटकों को लोक संस्कृति से परिचय कराने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग द्वारा सांझी विरासत-गांव की ओर के अंतर्गत सितंबर 2017 से मार्च 2017 तक मासिक कार्यक्रम यह होटल वीरांगना में अब 29 अक्टूबर, 26 नवंबर, 24 दिसंबर, 28 जनवरी, 25 फरवरी व 25 मार्च को होंगे। इस अवसर पर एसके दुबे, विजय वार्ष्णेय, मधु अग्निहेात्री, स्टीफन सिंह, विवेक गुप्ता, प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed