फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अदर्स: चूहों ने कतरे यात्रियों के बैग-City

अदर्स: चूहों ने कतरे यात्रियों के बैग-City

Wed, 13 Sep 2017 08:31 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
अदर्स: चूहों ने कतरे यात्रियों के बैग-City
फोटो
विज्ञापन

एसी कोच में चूहों ने यात्री का बैग कतरा
झेलम एक्सप्रेस से झांसी उतरे दंपति ने दर्ज कराई शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
झेलम एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में सफर करना कुछ यात्रियों के लिए महंगा साबित हुआ। कोच के अंदर मौजूद चूहों ने बर्थ के नीचे रखे ट्राली सूटकेस और बैगों को कुतर दिया और अंदर रखे कपड़ों तक को काट दिया। झांसी उतरे एक दंपति ने इसकी शिकायत डिप्टी स्टेशन अधीक्षक के पास दर्ज कराई।
पुणे से जम्मूतवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस के वातानुकूलित बी टू कोच में महोबा के परमानंद चौराहा निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर भानु प्रकाश अपनी पत्नी कुसुम के साथ पुणे से झांसी आ रहे थे। वे पुणे में रहने वाली अपनी बेटी से मिलकर वापस लौट रहे थे। उनका आरक्षण बर्थ नंबर 62 और 64 पर था। कोच में मौजूद चूहों और कॉकरोच ने उनका आरामदायक सफर परेशानी में बदल दिया। सफर के दौरान बर्थ के नीचे रखे उनके ट्राली सूटकेस को चूहों ने कुतर दिया और उसके अंदर घुस गए। सूटकेस के अंदर रखी महंगी साड़ियों, कपड़ों और नकदी तक को कुतर दिया। झांसी में उतरने के बाद दंपति ने डिप्टी एसएस के पास पहुंचकर समस्या की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

इस दौरान यात्री ने बताया कि कोच में मौजूद चूहों और कॉकरोचों ने रात भर सोने तक नहीं दिया। उनकी मौजूदगी के कारण यात्री डरे हुए थे। चूहों ने कई यात्रियों के सामान को नुकसान पहुंचाया। सभी यात्री रेलवे की व्यवस्थाओं को कोस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed