फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जल निगम व जल संस् थान ने बनाया एस्टीमेट-Dehat

जल निगम व जल संस् थान ने बनाया एस्टीमेट-Dehat

Fri, 07 Jul 2017 08:43 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
जल निगम व जल संस्
थान ने बनाया एस्टीमेट-Dehat
शुक्रवार 09 जून पीडीएफ पेज- 02
विज्ञापन

-----------------------
ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की एक और बाधा पार
सब हेड: जल निगम और जल संस्थान ने एस्टीमेट किया तैयार
क्रासर
75 लाख रुपये खर्च आएगा पाइप लाइन शिफ्ट होने में
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज की फाइल ने रफ्तार पकड़ ली है। जल संस्थान और जल निगम ने पेयजल पाइप लाइन शिफ्टिंग का एस्टीमेट तैयार कर उप्र सेतु निगम को सौंप दिया है। पाइप लाइन की शिफ्टिंग में 75 लाख रुपये खर्च होंगे। अब शासन से इसके बजट की स्वीकृति का इंतजार है। जिस रफ्तार से फाइल दौड़ रही है, उससे उम्मीद जताई जा रही है कि दो से तीन महीने में स्वीकृति मिल जाएगी।
झांसी-ग्वालियर मार्ग पर रेलवे फाटक नंबर 117 पर बनने वाले 967.51 मीटर (लगभग एक किलोमीटर) लंबे ओवरब्रिज का निर्माण होने में उप्र सेतु निगम ने 01 अरब 58 करोड़ 96 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया था। बिजली विभाग, वन विभाग, जल निगम और जल संस्थान से अनापत्ति प्रमाणपत्र और लाइन शिफ्टिंग का एस्टीमेट मांगा गया था, ताकि ओवरब्रिज के नीचे से निकली लाइनें बाधा न बनें और इन्हें दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा सके।
विज्ञापन

बिजली और वन विभाग ने पहले ही एस्टीमेट तैयार कर दे दिए थे। अब जल संस्थान और जल निगम ने एस्टीमेट तैयार कर उप्र सेतु निगम को सौंप दिए हैं। जल निगम द्वारा 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें तीन पाइप लाइनों की शिफ्टिंग होगी और पूरी लाइन को नए सिरे से डाला जाएगा। इसी तरह जल संस्थान की एक पाइप लाइन शिफ्ट होगी। इस पर 35 लाख रुपये खर्च होंगे। इस तरह दोनों विभाग चार पाइप लाइनें शिफ्ट करेंगे, जिस पर 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लाइनें शिफ्ट होंगी
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर पाइन लाइन शिफ्ट करने के लिए 40 लाख रुपये खर्च होंगे। यहां से तीन पाइप लाइनें निकली हैं, जिन्हें फिर से डाला जाएगा। एस्टीमेट बनाकर सेतु निगम के पास भेज दिया है।

- एपी यादव
अधिशासी अभियंता, जल निगम

फाइल लखनऊ भेज दी
संबंधित विभागों ने लाइनें शिफ्ंिटग करने का एस्टीमेट भेज दिया है। सभी फाइलों को कंपाइल कर शासन के पास लखनऊ भेज दिया गया है। अब दो दिन में फाइल स्वीकृत हो सकती है और दो महीने भी लग सकते हैं। इसलिए इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है फाइल जल्दी स्वीकृत हो जाएगी।
- डीपी त्रिपाठी
उप परियोजना प्रबंधक, उप्र राज्य सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed