{"_id":"595e4b1b4f1c1bd1068b4a5f","slug":"151499351835-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग की खबर-Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग की खबर-Dehat
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों की वरिष्ठता सूची बीएसए कार्यालय में चस्पा
सब हेड: पदोन्नति प्रक्रिया शुरू, 14 जुलाई तक मांगी गईं आपत्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएसए ऑफिस के पुराने भवन में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची चस्पा कर दी गई है और इस पर 14 जुलाई तक आपत्ति मांगी गई है।
करीब पांच वर्षों से जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया नहीं हुई है। इस दौरान शिक्षकों ने लगातार पदोन्नति की मांग की। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति के लिए जनपद के 1716 शिक्षकों की सूची चस्पा की है, जो प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक है। सूची में शिक्षक की जन्म तिथि, नियुक्ति तिथि, विकास खंड और विद्यालय का नाम है। बीएसए जय सिंह ने कहा है कि शिक्षक सूची देख लें और जो भी आपत्ति हो उसे 14 जुलाई तक दे दें।