फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सर्दी से परेशान जनता

सर्दी से परेशान जनता

Wed, 27 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
सर्दी से परेशान जनता
सर्दी ने बढ़ाई गरीबों की मुश्किलें
विज्ञापन

कंबल के लिए प्रतिदिन तहसील के चक्कर लगा रही है महिलाए
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट।
इस समय क्षेत्र में तापमान गिर रहा है। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थलों पर अभी तक अलाव नहीं जलवाए हैं। सीएचसी और रेलवे स्टेशन पर आज तक अलाव नहीं रोशन हो सके, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस समय सर्दी के चलते नगर का जनजीवन रुक सा गया है। सुबह सात बजे तक और सायंकाल छह बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। सबसे अधिक परेशानी वृद्धों एवं बच्चों को उठानी पड़ रही है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

सर्दी से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर जलवाए जाने वाले अलाव इस बार कुछ ही स्थानों पर नगर में रोशन होते दिख रहे हैं। इस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रेलवे स्टेशन पर अलाव नहीं जल रहा है। इससे स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों और तीमारदारों तथा स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले लोगों को भारी असुविधा हो रही है। इस संबंध में नगर की जनता के प्रशासन का पूर्व में भी ध्यान आकृष्ट कराया था, परन्तु आज तक दोनों स्थानों पर अलावा रोशन न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंबल की चाह में प्रति दिन तहसील आ रही है असहाय महिलाएं
तालबेहट। नया वर्ष आने को है और अभी तक प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले गरीबों को सर्दी से बचाव के लिए नि:शुल्क कंबल का वितरण नहीं करा सका। इससे गरीबों में मायूसी देखी जा रही है। वहीं, काफी संख्या में गरीब महिलाएं कंबल की चाह में प्रतिदिन तहसील के चक्कर लगा रही है। वहीं, तहसील स्तरीय एक अधिकारी ने बताया कि इस बार अभी तक प्रशासन ने कंबल भेजें ही नहीं है। ऐसी स्थिति में कंबल वह लोग कहां से वितरित करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed