फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   150 families without power supply for seven days

सात दिनों से अंधेरे में कट रही डेढ़ सौ परिवारों की रात

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
150 families without power supply for seven days
करगुवा जैन मंदिर के पीछे बसी नई बस्ती में डेढ़ सौ परिवार रहते हैं। ये परिवार पिछले दो साल से बिजली कनेक्शन मांग रहे हैं, लेकिन कनेक्शन नहीं मिल सका। मजबूरन, ये लोग कटिया डालकर बिजली जलाकर काम चला रहे थे, लेकिन एक हफ्ते पहले उन तारों को भी हटा दिया गया। अब ये परिवार बिना बिजली के एक- एक दिन काट रहे हैं। बिजली अधिकारी भी उनकी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। पिछले पांच साल से करगुवा जैन मंदिर के पीछे नई बस्ती विकसित हो रही है। यह कॉलोनी मेडिकल कॉलेज से करीब एक किलोमीटर दूर है। वर्तमान में यहां करीब डेढ़ सौ परिवार रह रहे हैं। यहां के लोग बराबर बिजली कनेक्शन लेने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कई बार आवेदन दे चुके हैं। संबंधित क्षेत्र के अधिकारी व जेई हर बार जल्द कनेक्शन उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर लौटा देते हैं। जल्द कनेक्शन मिलने की उम्मीद से यहां के लोगों ने जैन मंदिर परिसर से निकली एक लाइन से अवैध रूप से तार डाल रखे हैं। पिछले रविवार को जैन मंदिर परिसर में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर तो बदल गया, लेकिन उक्त लोगों के तारों को लाइन से हटा दिया गया। इससे उनके घरों में अंधेरा हो गया। संबंधित क्षेत्र के जेई अब दोबारा उनके तार जोड़ने को तैयार नहीं है और न ही लोगों को स्थायी या अस्थायी कनेक्शन मिल पा रहा है। इससे लोगों के लिए पिछले हफ्ते से बिजली के बिना पल- पल काटना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को लोगों के एकत्रित होने पर उपखंड अधिकारी नवीन जिंदल ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जल्द समस्या का हल निकालने का आश्वासन देकर वे लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed