फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पुलिस ने तलाश लिया दूल्हा

पुलिस ने तलाश लिया दूल्हा

Wed, 28 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तलाश लिया दूल्हा
पुलिस ने ढूंढ निकाला लापता दूल्हा
विज्ञापन

युवक ने किया शादी से इंकार
राजीनामा के बाद वधु के लिए दूसरे वर की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट (ललितपुर)।
अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड वितरित करने के दौरान लापता हुए दूल्हे को सोमवार की रात पुलिस ने परिजनों के सहयोग से बीएचईएल झांसी में खोज लिया। मंगलवार को दोनों परिवार के सदस्यों और समाज के लोगों के मध्य आपस में बातचीत की तथा वर ने शादी से इंकार कर दिया। राजीनामा के बाद शादी स्थगित करने के साथ ही लड़की पक्ष के लोगों ने अपनी पुत्री के लिए वर की तलाश शुरू कर दी है।
बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा बौलारी निवासी जयराम कुशवाहा के पुत्र मंगल सिंह 22 वर्ष की दूसरी शादी मंगलवार को ललितपुर की एक लड़की से तय हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी। रविवार को सुबह वह अपने मित्रों को तालबेहट निमंत्रण कार्ड देने की बात कह कर बाइक से निकला मंगल सिंह अचानक लापता हो गया। इसके बाद रविवार को रात में जब वह अपने घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, परंतु उसका कोई पता नहीं चला। इससे परिजन काफी परेशान रहे। सोमवार को दूल्हा के पिता जयराम सिंह ने पुलिस को दी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। वहीं, शादी से दो दिन पूर्व दूल्हा का अचानक गायब हो जाना रहस्य बना हुआ है। इससे दोनों परिवारों चल रही शादी की खुशियां बेकार हो गई।
विज्ञापन

दूल्हा के गुम होने पर पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विंलास पर लगवाया। वही परिजनों ने उसकी रिश्तेदारी में खोजबीन की। सोमवार की रात दूल्हा को बीएचईएल झांसी मिल गया। इसके बाद रात में लड़की पक्ष के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। मंगलवार को दोनों पक्षों के लोगों में आपसी पंचायत हुई, जिसमें वर पक्ष द्वारा कन्या पक्ष से शादी से पूर्व लिया गया सामान वापस कराया गया। वहीं, समाज के लोगों ने कन्या के लिए दूसरे वर की तलाश जारी कर दी थी। इस संबंध में जब मंगल सिंह से जानकारी ली तो उसका कहना था कि उसे लड़की पसंद नहीं थी और परिवार के लोग उसकी जबरन शादी उससे करना चाहते थे। इसी के चलते वह बिना बताए भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed