फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दूल्हा कांड

दूल्हा कांड

Tue, 27 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
दूल्हा कांड
निमंत्रण कार्ड बांटने गया दूल्हा लापता
विज्ञापन


तालबेहट (ललितपुर)।
अपनी ही दूसरी शादी के निमंत्रण कार्ड वितरित करने गया दूल्हा रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। इससे दोनों परिवार के लोग सकते में हैं। काफी खोजबीन के बाद जब वह वापस घर नहीं आया तब परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा बोलारी निवासी जयराम कुशवाहा के पुत्र मंगल सिंह 22 वर्ष की शादी आज से करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम सभा खांदी के मजरा बसकरैया निवासी मालती के साथ हुई थी। दोनों के एक पुत्र एवं एक पुत्री भी हैं। शादी के कुछ वर्ष बाद मंगल और उसकी पत्नी मालती के मध्य संबंध खराब हो गए, जिसके बाद दोनों में आए दिन विवाद होने लगा। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत हुई, इसमें मालती ने मंगल के छोटे भाई अपने देवर अजब सिंह के साथ अपना शेष जीवन गुजराना स्वीकार कर लिया। अजब सिंह ने इसमें अपनी सहमति दिखाते हुए अपनी भाभी मालती को पंचों के मध्य अपनी पत्नी स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

एक विवाद हल होने के बाद परिजनों ने मंगल की दूसरी शादी की तैयारियां शुरू की। ललितपुर के नेहरू नगर में एक स्वजातीय परिवार से उसका संबंध तय हो गया। इसके बाद दोनों परिवारों में विवाह की तैयारियां होने लगीं। मंगलवार 27 जून को मंगल सिंह की वर माला थी। सोमवार को शादी की दावत थी। रविवार को गणेश पूजन एवं तेल का कार्यक्रम था। रविवार को सुबह वह अपने मित्रों को तालबेहट निमंत्रण कार्ड देने की बात कह कर बाइक से निकला, इसके बाद रविवार को रात में जब वह अपने घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की पर, उसका कोई पता नहीं चला। इससे परिजन काफी परेशान रहे। सोमवार को दूल्हा के पिता जयराम सिंह ने पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदी का मामला दर्ज कर लिया। वहीं, शादी से दो दिन पूर्व दूल्हा का अचानक गायब हो जाना रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स में
दो माह से चल रही थी बात
तालबेहट (ललितपुर)। इस रिश्ते के संबंध में दूल्हा के चाचा मनसुख ने बताया कि यह शादी दूल्हा की मर्जी से ही हो रही थी। उसी ने लड़की को पसंद किया था और दो बार दोनों में बातचीत भी हुई थी। इसके बाद रहस्यमय परिस्थितियों में अचानक मंगल सिंह का गायब होना उनकी समझा से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed