फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   प्रसव को लेकर अस्पताल में हंगामा

प्रसव को लेकर अस्पताल में हंगामा

Fri, 05 Apr 2019 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रसव को लेकर अस्पताल में हंगामा
प्रसव को लेकर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक निजी चिकित्सक के अस्पताल में महरौनी क्षेत्र की एक महिला का प्रसव कराने को लेकर चिकित्सक और मरीज के परिजनों में कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप लगाया। चिकित्सक द्वारा प्रसव करने से मना करने पर मरीज को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महरौनी क्षेत्र की एक महिला को प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाया गया। किसी की सलाह पर उसे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्थिति एक निजी चिकित्सक के अस्पताल ले जाया गया। जहां मरीज का परीक्षण करने के बाद शाम को चिकित्सक द्वारा उसे अन्यत्र ले जाने की बात कहने पर कहासुनी हो गई और परिजनों ने इसी बात को लेकर हंगामा काट दिया। महिला मरीज के परिजनों व साथियों ने सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। जानकारी पर थाना कोतवाली, नई बस्ती व नेहरूनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने चिकित्सालय में हंगामा कर रहे महिला और पुरुष का चिकित्सीय परीक्षण कराया। ग्राम करौंदा निवासी महिला तुलसा ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी बहन की बहू के प्रसव के लिए जिला अस्पताल आई थी, जहां एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के पास निजी चिकित्सक के यहां ले गया। चिकित्सक द्वारा मरीज को पहले तो भर्ती करा लिया गया और दस हजार रुपये ले लिए। इसके बाद चिकित्सक ने प्रसव कराने से मना कर दिया और पांच हजार रुपये लौटा दिए। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि चिकित्सक और उसके स्टाफ द्वारा उसे और उसके साथ आए एक व्यक्ति के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चिकित्सक ने बताया कि प्रसव कराने को आई महिला को परीक्षण के बाद तुरंत ही मना कर दिया था। इसके बाद शाम को एक व्यक्ति ने यहां आकर हंगामा कर दिया। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed