{"_id":"5c76f353bdec220c1b140c67","slug":"141551299411-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 36 में तेजी से घूमा विकास का पहिया-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 36 में तेजी से घूमा विकास का पहिया-City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड 36 में तेजी से घूमा विकास का पहिया
झांसी। सीपरी स्थित प्रेमगंज द्वितीय के वार्ड 36 में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की गति बनी होने के कारण वार्ड की तस्वीर ने नया स्वरूप ले लिया है। वार्ड की हर गली व सड़कों पर एपेक्स व सीसी रोड का निर्माण करा दिया गया है। वहीं, वार्ड की सड़कें हैवी मास्क व एलईडी लाइटों से जगमग हो गई हैं। इलाके में सफाई व डोर टू डोर कचरा उठान की व्यवस्था भी है। प्रेम गंज की पुलिया का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।
शहर के सीपरी बाजार के नजदीक बसे इस वार्ड में बारा बाखर, चंद्रभान का हाता, सोलह बाखर, डॉक्टर वाली गली, वचन का चौराहा, हुलास स्कूल, मस्जिद वाली गली, केबल कंपाउंड, जैन डेयरी, रायगंज, टंडन गार्डन, इंद्रानगर व खालसा इलाके हैं, जिसमें व्यापारी, नौकरी पेशा व मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं। इस वार्ड में इंद्रानगर पर बनी दलदल लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ था, लेकिन स्थानी पार्षद उमेश जोशी के प्रयास से इस दलदल का पुराव कराकर पार्क को प्रस्तावित करा दिया गया है। वहीं पूरा वार्ड स्ट्रीट लाइटों से जगमग होने से वार्ड वासियों को परेशानी से निजात मिल गई है। हालांकि आवारा जानवर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
उपलब्धियां
- इंद्रानगर से लिटौरिया जी के मकान तक एपेक्स सड़क का निर्माण
- दलदल को हटाकर पार्क को प्रस्तावित कराना
- टंडन गार्डन के पास एपेक्स सड़क का निर्माण
- रायगंज कब्रिस्तान में 200 मीटर की एपेक्स सड़क का निर्माण कराना
- सीपरी बाजार डाकघर के पीछे व शिवकुमार जोशी के मकान के पास पुलिया को बनवाना
- क्षेत्र में पार्षद कोटे से दो हैंडपंपों को लगवाना
- सफाई कर्मचारियों की संख्या 12 से बढ़ाकर 16 कराना
- उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 100 परिवारों को गैस कनेक्शन
- सौभाग्य योजना के तहत लगभग 100 परिवारों को बिजली का कनेक्शन
समस्या-
- क्षेत्र में आवारा जानवरों का आतंक
- कच्चे पुल से निकले मुख्य नाला की सफाई नहीं होना
- कालीबाड़ी से निकली पानी की पाइपलाइन नाले में डूबी होना
- कालीबाड़ी पुलिया पर रखा ट्रांसफार्मर जर्जर हालत में होना
- झुग्गी झोपड़ी इलाके में पानी की पाइपलाइन नही होना
एक नजर में
- आबादी 15000 से अधिक
महत्वपूर्ण स्थल-
मेजर ध्यानचंद का निवास, सीपरी बाजार का मुख्य डाकघर, लाल मस्जिद, रेल्वे का पेशन भवन, कारगिल पार्क, सिद्धबाबा का मंदिर, ईसाई कब्रिस्तान
महत्वपूर्ण व्यक्ति-
अशोक ध्यानचंद, त्रिभुवन नाथ त्रिवेदी, रामजानकी यादव, सुधीर सिंह, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रताप शर्मा, प्रगति शर्मा, रघुवीर शरण गौर, सिद्धेश्वर उपाध्याय, दिलीप त्रिपाठी, इंद्र कुमार, उत्तम, डॉ. सुरेंद्र पठवार, डॉ. सीएस गुप्ता, डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. महेंद्र शर्मा, डॉ. शशि नायक, डॉ. अशोक गुप्ता, पवन उपाध्याय, पवन खटीक, आलोक त्रिपाठी, सीटू तिवारी, सौरभ अग्रवाल, राजकुमार चक, वली मुहम्मद, दिनेश अग्रवाल, अमान सिंह यादव
विज्ञापन
फोटो..
वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त हो गई है। डोर टू डोर कचरा लेने की व्यवस्था होने से लोगों को परेशानी से निजात मिली है। क्षेत्र में आवारा जानवरों का आतंक इलाके के लिए मुसीबत बना हुआ है।
राजू तिवारी, स्थानीय निवासी
फोटो...
पहले इलाके की गलियों में अंधकार छाया रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन इलाके में एलइडी लाइटें लग जाने से क्षेत्र का अंधकार मिट गया है, जिससे लोगों को काफी लाभ हुआ है।
विजय वांगर, स्थानीय नागरिक
फोटो...
कच्चे पुल से निकले मुख्य नाले की सफाई नही होने से काफी दुर्गंध आने लगी है। पूरे क्षेत्र में जहरीले मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है, जिससे इलाके के लोगों को बीमारियों का भय सताने लगा है।
कैलाश चंद पठवार, स्थानीय नागरिक
फोटो..
पूरे वार्ड की गली व मुहल्ले में आवारा जानवरों का काफी आतंक हो गया है, जिसके चलते स्थानीय लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आवारा जानवरों का स्थाई निदान होना आवश्यक है।
विनोद एजेंट, स्थानीय नागरिक
फोटो....
इलाके में डली हुई पानी की पाइपलाइन काफी समय से नही बदलने के कारण गंदा पानी आने लगा है। यह गर्मियों में परेशानी का सबब बन जाता है। पानी की व्यवस्था का सुचारू करने के लिए पाइपलाइनों को बदलना आवश्यक है।
नीरज दुबे, स्थानीय नागरिक
वार्ड में लगी अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई थीं, जिनको बदलवा दिया गया है। कुछ इलाकों में लाइटें नहीं थीं, वहां पर नई लाइटों को लगवाया गया है। पूरे इलाके की सड़कों का निर्माण कार्य कराया दिया है। जहां रह गया है, उसके लिए प्रयासरत हूं। इलाके के लोगों की समस्या को अपनी समस्या के रूप में लेकर ही काम करता हूं। वार्ड के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसका पूरा खयाल रखा जा रहा है। झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लोगों के लिए पानी की पाइपलाइन को डलवाना प्राथमिक ता है।
उमेश जोशी, पार्षद