फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तकनीकी विवि ने ग्रामीण छात्रों की सुविधा के लिए ऑफलाइन टेस्ट की सुविधा बहाल की

तकनीकी विवि ने ग्रामीण छात्रों की सुविधा के लिए ऑफलाइन टेस्ट की सुविधा बहाल की

Sun, 24 Feb 2019 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
तकनीकी विवि ने ग्रामीण छात्रों की सुविधा के लिए ऑफलाइन टेस्ट की सुविधा बहाल की
प्रदेश के बाहर के छात्रों के लिए 20 फीसदी सीटें आरक्षित
विज्ञापन

प्रयागराज। डॉ. एपीजे अब्दुल तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अबकी बार प्रवेश परीक्षा की घोषणा के साथ ही निजी एवं सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की सीटें पर भरने की तैयारी कर ली है। विवि की ओर से अबकी बार अपनी प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के बाहर के विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए उनके लिए 20 फीसदी सीटें आरक्षित करने की घोषणा की गई है।
एकेटीयू के रजिस्ट्रार नंदलाल गुप्ता ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य प्रवेश परीक्षा-2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी से शुरू हो गई है। आवेदन 15 मार्च तक लिए जाएंगे, जबकि प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को होगी। बताया कि विवि की ओर से अबकी बार मेधावी छात्राओं को आकर्षित करने के लिए टॉप 200 छात्राओं को विवि की ओर से लैपटॉप दिए जाएंगे।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन टेस्ट का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि यह फैसला ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को भरपूर अवसर मिले, इसके लिए ऑफलाइन टेस्ट की व्यवस्था की गई है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं कई बार ऑनलाइन टेस्ट में सहज नहीं रहते, इसलिए ऑफलाइन टेस्ट का फैसला किया गया। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। नंद लाल सिंह ने बताया की विवि ने अवसरों के बढ़ोतरी के लिए यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेस सेल के स्थापना की है। विवि की ओर से सेट्रलाइज्ड जॉब प्लेसमेंट हेतु प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed