फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह की कोशिश

एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह की कोशिश

Fri, 22 Feb 2019 03:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह की कोशिश
एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

झांसी। सुनवाई न होने पर एसएसपी कार्यालय पहुंचे रक्सा के पुनावली कलां निवासी मलखान राजपूत ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिपाहियों ने उसे पकड़कर नवाबाद थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित से थाने में पूछताछ की जा रही है।
मलखान राजपूत का आरोप है कि एक जनप्रतिनिधि व उनके परिवार के सदस्य मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। उसने 12 फरवरी को मामले की शिकायत मुख्यमंत्री व स्थानीय अधिकारियों से की थी। इस बात का पता लगने पर कुछ लोगों ने उसे घर आकर धमकी दी। बृहस्पतिवार को वह न्याय पाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया। यहां जिलाधिकारी न होने पर वह एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। इधर भी एसएसपी के न मिलने पर उसने खुद पर मिट्टी का तेल डाल दिया। पीड़ित की यह हरकत देख वहां मौजूद सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसे नवाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

नवाबाद पुलिस के अनुसार मलखान ग्राम सभा की जमीन पर निर्माण करना चाहते हैं, जिसको लेकर एसडीएम ने रिपोर्ट बनाकर थाने भेजी थी। बुलाने पर भी वह थाने नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
झांसी। महिला की शिकायत पर नवाबाद पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। जालौन के खटकाना मोहल्ला निवासी एक युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी मुलाकात बुलंदशहर के खुर्जा निवासी मुकेश सिंह सेे हुई थी। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।


पीआरडी जवानों का हुआ शारीरिक मापदंड
झांसी। पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को पीआरडी जवानों की शारीरिक परीक्षण हुआ, जिसमें 185 अभ्यर्थी पुरुष एवं सात महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिला कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, हरीराम श्रीवास, इंस्पेक्टर फूल सिंह व ज्ञान सिंह ने परीक्षण किया। अन्य अभ्यर्थियों की नापजोख 22 फरवरी को होगी। चयनित अभ्यर्थियों की दौड़ 23 व 25 फरवरी को पुलिस लाइन में कराई जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 फरवरी को विकास भवन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed