फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम-सीएम की सुरक्षा व्यवस् था रहेगी चाक चौबंद-City

क्राइम-सीएम की सुरक्षा व्यवस् था रहेगी चाक चौबंद-City

Thu, 13 Sep 2018 02:22 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
क्राइम-सीएम की सुरक्षा व्यवस्
था रहेगी चाक चौबंद-City
सीएम की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद
विज्ञापन

- रास्तों से निकलने वाले काफिले पर भी रहेगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। उनका सुरक्षा घेरा तगड़ा रहेगा। पुलिस प्रशासन ने इसका खाका तैयार कर लिया है। जिस रास्ते से काफिला निकलेगा, वहां के रास्तों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। खुफिया महकमे को भी सतर्क कर दिया गया है।

17 सितंबर की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा। पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड से उतरने के बाद वह सीधे नगर निगम जाएंगे। उनके आगमन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। बाहर से भी 11 एएसपी, 20 एसओ, 250 कांस्टेबिल, पांच कंपनी पीएसी और अतिरिक्त पुलिस कर्मी भी ड्यूटी में तैनात रहेंगे। नगर निगम से समीक्षा के बाद वह केशवपुर और बड़ागांव जाएंगे। जहां उनका रास्ता ग्वालियर रोड होते हुए हाइवे से निकलेगा। ऐसे में हाइवे पर भी इंतजाम दुरुस्त रहेेंगे। यातायात पुलिस को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो, इसको लेकर बैठक कर पुलिस अफसरों व थानेदारों के साथ रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed