{"_id":"5b8b030d42c79246390384ec","slug":"141535836941-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार आयुर्वेद व दो होम्योपैथी डिस्पेंसरी को दी जमीन-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार आयुर्वेद व दो होम्योपैथी डिस्पेंसरी को दी जमीन-Cordination
Updated Sun, 02 Sep 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार आयुर्वेद व दो होम्योपैथी डिस्पेंसरी खुलेंगी
झांसी। नगर निगम सदन की बैठक में शहर में चार आयुर्वेद डिस्पेंसरी और दो होम्योपैथी डिस्पेंसरी के लिए जमीन, कोछाभांवर में रोडवेज बस अड्डा के लिए जमीन और गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले मकानों के लिए जमीन देने, सूजे खां खिड़की बाहर पार्क का नाम वीर एकलव्य पार्क रखने और कचहरी चौराहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बदलकर उसके स्थान पर 12 फिट ऊंची कांस्य प्रतिमा लगाने पर सहमति बन गई।
सदन की बैठक में नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि शासन ने चार स्थानों पर आयुर्वेद और दो स्थानों पर होम्योपैथिक डिस्पेंसरी खोलने की सहमति दी है। इसमें कोछाभांवर, पिछोर, कसाई मंडी और गरियागांव शामिल हैं। इन डिस्पेंसरी को निशुल्क जमीन दी जानी है।
पार्षद जुगल किशोर ने कचहरी चौराहा स्थित डॉ. आंबेडकर की 12 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा लगवाने की मांग की, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत कर दिया गया। पार्षद किशोरी रायकवार ने सूजे खां खिड़की में बन रहे पार्क का नाम वीर एकलव्य पार्क के नाम से रखने की मांग की, जिसे स्वीकृत कर दिया गया। पार्षदों ने वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए अलग से फंड देने की मांग की, इस पर तय हुआ कि सभी वार्डों का सर्वे किया जाएगा, जिसमें पांच- पांच लाख रुपये के रिपेयरिंग के कार्य कराए जाएंगे। बड़ागांव गेट बाहर डड़ियापुरा मोहल्ले में आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए मास्टर कॉलोनी के पीछे की 1500 वर्ग फिट जमीन देने की सहमति बन गई।
विज्ञापन
पार्षदों की कार्यशाला होगी
नगर निगम सदन में पार्षदों को कब सवाल पूछना है, कब कौन सा मुद्दा उठाना है, इस बात की जानकारी नहीं है। यही वजह रही कि पार्षद बार- बार मुद्दे से भटक जाते थे। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि जल्द ही पार्षदों की कार्यशाला कराएंगे। ताकि, सभी पार्षदों को सदन की बैठक में कब क्या मुद्दा उठाना है, इस बात की जानकारी हो जाए।
नहीं हो रही सफाई
पार्षद सुलेमान अहमद मंसूरी ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। किसी भी वार्ड में नियमित सफाई नहीं हो रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी का तबादला किया जाए, तभी सुधार आएगा।
पार्क का निर्माण शुरू कराने की मांग
पार्षद अजीदा मकरानी ने वार्ड 39 में गुलाम गौस खां पार्क का निर्माण कार्य शुरू कराने, पार्षद सुरेंद्र कुमार साहू ने वार्ड 40 आजादगंज में कांशीराम पार्क के पास नगर निगम की कई एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने, वार्ड 14 खुशीपुरा के पार्षद पुष्पेंद्र कुमार ने नालों के ऊपर अवैध कब्जा हटवाने और पार्षद कमलेश भारती ने भट्टागांव की पुलिया, छह सड़कें और एलईडी लाइटें लगवाने की मांग की।