फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बारिश से गुल हुई कई क्षेत्रों की बिजली,,,-City

बारिश से गुल हुई कई क्षेत्रों की बिजली,,,-City

Thu, 26 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
बारिश से गुल हुई कई क्षेत्रों की बिजली,,,-City

विज्ञापन
बारिश से गुल रहा ‘करंट’
- सूतीमिल सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की साढ़े छह घंटे बाद शुरू हो सकी आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुधवार को हुई झमाझम बरसात के दौरान बिजली फाल्टों की झड़ी लगी रही। हाइटेंशन लाइन में फाल्ट से सूती मिल सबस्टेशन का करंट गुल हो गया। इस सब स्टेशन की आपूर्ति साढ़े छह घंटे बाद वैकल्पिक व्यवस्था के बाद ही शुरू हो सकी। अन्य क्षेत्रों में भी देर रात तक बिजली आती- जाती रही। इससे लोग परेशान रहे।

बुधवार को दोपहर ढाई बजे बारिश के दौरान बड़ागांव के दुनारा स्थित 220 केवीए ट्रांसमिशन सबस्टेशन से आने वाली लाइन में फाल्ट आने से सूतीमिल सबस्टेशन तक करंट आना बंद हो गया। कर्मचारियों ने फाल्ट तलाशने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी। रात नौ बजे उन्नाव गेट पंचवटी सबस्टेशन की लाइन से सूतीमिल को शुरू किया गया। लाइन जोड़ने के कार्य के दौरान उन्नावगेट सबस्टेशन भी डेढ़ घंटे बंद रहा। इससे अयोध्या पुरी, पठौरिया अंदर-बाहर उन्नाव गेट, पंचवटी, शीतल कॉलोनी, थापक बाग, अलीगोल, नाले का बाग, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, नया गांव, महेंद्र पुरी कॉलोनी, पाल कॉलोनी, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, पठौरिया, ग्वालियर रोड क्रॉसिंग, इंडस्ट्रियल एरिया, अंसल कॉलोनी, आर्मी, मान्यवर कांशीराम कॉलोनी समेत 40 से अधिक क्षेत्र के लोग परेशान रहे। इसी तरह अन्य फाल्टों के कारण जेल चौराहा, रानीमहल, मेडिकल, प्रेमनगर, नंदनपुरा, गल्लामंडी सबस्टेशनों से जुड़े कई क्षेत्रों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed