फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आईटी के आंकड़ों का विश्लेषण कर तैयार कर सकते एप्लीकेशंस

आईटी के आंकड़ों का विश्लेषण कर तैयार कर सकते एप्लीकेशंस

Fri, 22 Dec 2017 10:18 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
आईटी के आंकड़ों का विश्लेषण कर तैयार कर सकते एप्लीकेशंस
आईटी के आंकड़ों का विश्लेषण कर तैयार कर सकते एप्लीकेशंस
विज्ञापन

- बीयू में सॉफ्ट कंप्यूटिंग विषयक संगोष्ठी में बोले अजित अब्राहम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सॉफ्ट कंप्यूटिंग थ्योरीज एंड एप्लीकेशंस पर विषयक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि मशीनरी इंटेलीजेंस रिसर्च लैब, यूएसए के निदेशक अजित अब्राहम ने कहा कि सॉफ्ट कंप्यूटिंग तकनीकी मानव की विविध समस्याओं का समाधान खोजने में सक्षम है। आईटी क्षेत्र में दिनों दिन एकत्रित हो रहे आंकड़ों के विश्लेषण से हम दुनिया की जरूरतों को समझकर आवश्यक एप्लीकेशंस उपलब्ध करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ रेखाचित्रों और आंकड़ों की प्रस्तुति दे देना ही शोध कार्य नहीं है। शोध कार्य ऐसे हों जो आम आदमी और समाज के लिए उपयोगी हों। वहीं विकास करेगा जो तेजी से जरूरतों का आकलन कर खुद को तकनीकी रूप से बदल सकेगा। इस क्षेत्र में चीन के शोध कार्य सराहनीय हैं। कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने सॉफ्ट कंप्यूटिंग में शोध कार्य के लिए मशीनरी इंटेलीजेंस रिसर्च लैब के साथ समझौता किया है। इससे शोधार्थियों को अपने कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने और समाज के विकास में योगदान देने का सामर्थ्य बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस दौरान प्रो. जॉसलीन फॉबर्ट, कुलसचिव सीपी तिवारी, प्रो. कानद रे, प्रो. आरके सैनी, डॉ. सीपी पैन्युली, डॉ. एपीएस गौड़, इंजी. राहुल शुक्ला, इंजी. प्रियंका पांडेय, इंजी. साक्षी दुबे, डॉ. शुभांगी निगम, इंजी. बीबी निरंजन, डॉ. विजय वर्मा, डॉ. जाकिर अली, इंजी. सादिक खान, इंजी. कुलदीप यादव, अंजिता श्रीवास्तव, लाखन यादव, मुकुल सक्सेना, संदीप मिश्रा, अनुराग सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed