{"_id":"5953b4d14f1c1b24638b45b2","slug":"141498658001-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8750 परीक्षार्थी आजमाएंगे भाग्य-Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8750 परीक्षार्थी आजमाएंगे भाग्य-Dehat
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयू का लोगो लगाएं
............................
दाखिले के लिए परीक्षा दो जुलाई को, 8750 परीक्षार्थी
टैग: मिशन एडमिशन
- केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक व मुख्य समन्वयक बनाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा दो जुलाई को कराई जा रही प्रवेश परीक्षा में 8750 परीक्षार्थी अपना भाग्य आजमाएंगे। तीन पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए बीयू कैंपस में कई केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही परीक्षा के लिए चार-चार केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक बना दिए गए हैं।
गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी कैंपस और कॉलेज में प्रवेश परीक्षा के जरिए भरी जाने वाली सीटों की ऑनलाइन तिथि अब खत्म हो चुकी है। यूनिवर्सिटी द्वारा दो जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। अलग-अलग विषयों की दो-दो घंटे की परीक्षा तीन पालियों में होनी है। सुबह 9 से 11 बजे की पाली में साइंस ब्लॉक में एमएड के 341 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, आईटी बिल्डिंग में एलएलबी के 102, इंजीनियरिंग बिल्डिंग में बीपीएड के 885, एमएसडब्ल्यू के 28, एमएफसी के 8 परीक्षार्थी बैठेंगे। दोपहर एक से तीन बजे की पाली में परीक्षा भवन में बीएससी एग्रीकल्चर के 2937, बीएएलएलबी के 173, डीफार्मा के 418 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। शाम चार से छह की पाली में इंजीनियरिंग बिल्डिंग में एमएससी एग्रीकल्चर के 867, साइंस ब्लॉक में एमएससी बायोकेमिस्ट्री के 17, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के 38 एमएससी माइक्रोबायोलॉजी के 52, एमएससी बायोमेडिकल साइंस के 6, एमएससी इनवॉयरमेंट साइंस के 8, एमएससी फॉरेंसिक साइंस के 109, एमएससी फूड टेक के 81, एमएससी बॉटनी के 218, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स के 7 परीक्षार्थी बैठेंगे। आईटी बिल्डिंग में एमएससी मैथ्स के 317, एमएससी स्टैटिक्स के 7, एमफार्मा के 20, एलएलएम के 157 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा भवन में एमएससी केमिस्ट्री के 367, एमएससी फिजिक्स के 270, एमएससी जूलोजी के 390 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक तय हो गए हैं। मुख्य समन्वयक प्रो. रोचना श्रीवास्तव होंगी।