फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   14 corona paisent find in one day

झांसी में कोरोना के एक ही दिन में 14 नए मरीज, बुंदेलखंड में आंकड़ा पहुंचा 1024

Thu, 25 Jun 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
14 corona paisent find in one day
कोरोना - फोटो : ??????
झांसी। बुधवार को झांसी में एक ही दिन में कोरोना के 14 मरीज सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण का जिले का ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। खास बात ये है कि इन मरीजों में से ज्यादातर अलग-अलग इलाकों के हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 118 पर पहुंच गई है। इनमें से अब तक 13 की मौत भी हो चुकी है। एक ही दिन में इतने मरीज आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही बुंदेलखंड में अब तक कुल 1024 मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन खुलने के बाद से लगातार रोजाना कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही इसे खाद - बीज देने का काम कर रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में महानगर के एक सराफा कारोबारी के बेटे में इस महामारी का संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा प्रेमनगर के स्कूलपुरा मुहल्ले के एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। यहां 56 साल की महिला के अलावा 26 वर्षीय एक अन्य महिला और उसकी 10 माह की बेटी में बीमारी की जकड़न पाई गई है। सीपरी बाजार के रामकुंज कॉलोनी में भी 59 वर्षीय मरीज मिला है। ये रेलवे में कार्यरत है। कोतवाली इलाके के इतवारी गंज मुहल्ले में दो मरीज मिले हैं। इनमें 83 साल का वृद्ध व 80 साल की महिला शामिल है। बड़ागांव गेट के पास के शंकर सिंह का बगीचा इलाके में एक 32 वर्षीय युवक में इस महामारी का संक्रमण पाया गया है। गुदरी बाजार की 21 साल की युवती संक्रमित पाई गई है। माताटीला हाइडिल कॉलोनी की 56 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जबकि, पुरानी तहसील के पास निवासी 30 साल का एक युवक भी संक्रमित पाया गया है। सभी मरीजों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की भी पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed