फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   134 new corona patients

जिले में कोरोना के 134 नये मरीज मिले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
134 new corona patients
प्रशासन द्वारा बृहस्पतिवार को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के 1096 संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच की गई। इनमें 136 नमूने आरटी पीसीआर, 18 ट्रूनेट तथा 942 एंटीजन टेस्ट हुए। 134 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से ज्यादातर मरीज पुराने कंटेनमेंट इलाकों से हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में जेल में निरुद्ध कैदियों में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,605 पर पहुंच गई है। इनमें से 881 एक्टिव केस बने हुए हैं। 138 मरीजों की हुई छुट्टी झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ इस महामारी की जकड़न से आजाद होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 138 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। जिले में अब तक 671 कोरोना संक्रमितों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed