{"_id":"63a9cb5098c4f17f8b2e4d74","slug":"132-year-old-jhansi-station-will-be-rejuvenated-rani-shaurya-will-be-engraved-in-the-new-building-jhansi-news-jhs2357305136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 132 साल पुराने झांसी स्टेशन का होगा कायाकल्प, नई इमारत में उकेरा जाएगा रानी का शौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 132 साल पुराने झांसी स्टेशन का होगा कायाकल्प, नई इमारत में उकेरा जाएगा रानी का शौर्य
विज्ञापन
झांसी। मध्य भारत के ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन झांसी का जल्द कायाकल्प होगा। स्टेशन की इमारत करीब 132 साल पुरानी है। अब नए सिरे से इसका पुर्ननिर्माण कराया जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब पांच सौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। रेल अफसरों का दावा है आने वाले तीन-चार साल में झांसी स्टेशन बदला नजर आएगा।
दिल्ली स्थित विशेषज्ञ कंपनी अरिनेम को यह जिम्मा सौंपा गया है। उसने प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू कर दिया है। प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों के मुताबिक इसमें झांसी स्टेशन के ऐतिहासिक महत्व का ख्याल रखा जाएगा। नई इमारत में रानी का शौर्य भी उकेरा जाएगा। इमारत के कायाकल्प के साथ ही यात्री सुविधाएं भी बढे़ंगी। स्टेशन के अंदर स्वचालित सीढ़ियां बनेंगी। सर्कुलेटिंग एरिया को सुविधा जनक बनाया जाएगा। मनोरंजन के लिए गेमिंग प्वाइंट होगा। स्टेशन में अंदर एवं बाहर जाने की व्यवस्था बदलेगी।
स्टेशन पर होंगे यह कार्य
. स्टेशन भवन के मुख्य द्वार एवं सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार
. वाटर कियोस्क समेत वॉटर एटीएम का इंतजाम
. वेटिंग हालए वेटिंग रूम समेत शौचालयों का दशा में सुधार
. स्टेशन पर पेड एक्जीक्यूटिव लाउंज का निर्माण
. लिफ्ट एवं एस्केलेटर की स्थापना
झांसी स्टेशन के कायाकल्प के लिए एजेंसी नामित हो गई है। वह अपना प्रोजेक्ट तैयार कर रही है। उम्मीद है कुछ वर्षों के भीतर यह काम पूरा करा लिया जाएगा।
आशुतोष
डीआरएम, झांसी मंडल