फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   परीक्षण के बाद होगा शेल्टर होम का निर्माण

परीक्षण के बाद होगा शेल्टर होम का निर्माण

Mon, 25 Mar 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
परीक्षण के बाद होगा शेल्टर होम का निर्माण
परीक्षण के बाद होगा शेल्टर होम का निर्माण
विज्ञापन

झांसी। शेल्टर होम के लिए काटी जा रही करगुवां की पहाड़ी के मामले में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया कि गठित की गई कमेटी की रिपोर्ट के परीक्षण के बाद ही इस मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा। तब तक कार्यदायी संस्था को काम कराने के लिए इंतजार करना होगा। हालांकि, खनिज विभाग को
‘असुरक्षित जोन’ में किसी भी प्रकार के निर्माण से आपत्ति नहीं है। खनिज विभाग के खान निरीक्षक मुकेश मिश्रा का कहना है कि कोई भी अनुमति लेकर निर्माण करा सकता है।
विज्ञापन

नवंबर में दो मजदूरों की मौत के बाद प्रशासन की तरफ से तैयार कमेटी ने करगुवां पहाड़ी को ‘असुरक्षित जोन’ घोषित करने के लिए रिपोर्ट सौंपी थी। तब से लेकर अब तक वहां पर हर प्रकार से पहाड़ी के कटान का काम बंद पड़ा था। कुछ दिन पहले ही नगर निगम के सदन में शेल्टर होम का निर्माण कराने का प्रस्ताव पास हुआ था, जिसके आधार पर कार्यदायी संस्था ने पहाड़ी पर कटान कर उसे समतल बनाने का काम शुरू कर दिया था। ‘अमर उजाला’ की खबर पर डीएम शिवसहाय अवस्थी ने तत्काल खनिज विभाग की टीम को भेजकर काम रुकवा दिया था। निर्माण को लेकर डीएम ने परीक्षण के उपरांत ही पहाड़ी को असुरक्षित करार करने का फैसला लिया है। तब तक कार्यदायी संस्था को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खनिज विभाग के अधिकारियों ने जांच में पाया कि पहाड़ी पर शेल्टर होम के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने कोई अनुमति नहीं मांगी थी। इस कारण काम को रुकवा दिया गया था। इधर, नगर निगम ने अनुमति लेने के लिए अब तक कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई है। खनिज विभाग के खान निरीक्षक मुकेश मिश्रा ने कहा कि पहाड़ी को समतल करने के लिए यदि नगर निगम अनुमति मांगता है तो उन्हें दे दी जाएगी। इतना ही नहीं क्षेत्र में विकास के लिए किसी को भी अनुमति दी जा सकती है और यह तो सरकारी काम है। इसमें किसी भी प्रकार से कोई बाधा नहीं डाल सकते हैं।

ऐसे तो मिट जाएगा पहाड़ी का नामोनिशान?
खान निरीक्षक ने जिस प्रकार से पहाड़ी को समतलीकरण करने पर कोई आपत्ति न जताते हुए अनुमति देने की बात कही उससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में पहाड़ी को समतल कर उसका नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। बता दें कि पूर्व में इस पहाड़ी पर पहाड़ी को काट कर कई अवैध निर्माण कराए गए थे। उस वक्त भी खनिज विभाग ने कोई सुध नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed