फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   गृहकर बिल बांटने का काम शुरू, 15 दिन में पूरा होगा-Cordination

गृहकर बिल बांटने का काम शुरू, 15 दिन में पूरा होगा-Cordination

Thu, 21 Feb 2019 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
गृहकर बिल बांटने का काम शुरू, 15 दिन में पूरा होगा-Cordination
गृहकर के बिल बांटने का काम शुरू, 15 दिन में पूरा होगा
विज्ञापन

झांसी। महानगर में गृहकर के बिल बांटने का काम शुरू कर दिया है। महानगर के एक लाख 15 हजार गृहकर दाताओं को 15 दिन में बिल बांट दिए जाएंगे। अबकी बार मकान के क्षेत्रफल के आधार पर हाउस टैक्स लगाया गया है, इसलिए कुछ मकानों का टैक्स कम और कुछ का बढ़ गया है।
संपत्तिकर नियमावली-2000 के आधार पर नई नियमावली बनाई गई। नियमावली लागू होते-होते 2014 आ गया और इसके बाद गजट का प्रकाशन हुआ। इसके बाद नगर निगम में सर्वे कराया गया। सर्वे के बाद बहुत से गृहस्वामियों ने आपत्तियां जताईं। इन आपत्तियों का समाधान किया गया। तब सभी गृहस्वामियों के गृहकर के बिल बनाए गए। चूंकि, नगर निगम में कर्मचारियों की कमी है, इसलिए बिल बांटने के लिए प्राइवेट एजेंसी को ठेका दिया गया। एजेंसी तीन रुपये प्रति बिल के हिसाब से बिल बांटने का काम करेगी। एजेंसी ने बिल बांटने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए एजेंसी को 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त (आर) रोहन सिंह ने बताया कि पहली बार क्षेत्रफल के आधार पर मकानों का टैक्स लगाया गया है। इसलिए बहुत से गृहस्वामियों का टैक्स कम भी हो गया है। उन्होंने कहा कि गृहस्वामी चाहें तो ऑनलाइन नगर निगम की वेबसाइट www.jnnjhansi.com पर अपना हाउस टैक्स देख सकते हैं। साइट खोलने पर प्रापर्टी टैक्स का विकल्प आएगा। उस पर क्लिक करने पर मकान नंबर समेत अन्य प्रविष्टियां भरने पर हाउस टैक्स आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 20 साल पुराने मकानों पर टैक्स में छूट दी गई। इसका फायदा गृहस्वामियों को मिला और जिनका मकान 20 साल या उसके अधिक पुराना है, उनको 40 प्रतिशत छूट, जिनका मकान 10 से अधिक या 20 साल से कम पुराना मकान है तो उन्हें 32 प्रतिशत छूट और जिनका मकान 10 साल या उससे कम पुराना मकान है तो उन्हें 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed