फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों ने बढ़ाई झांसी की शान

जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों ने बढ़ाई झांसी की शान

Sat, 22 Dec 2018 02:19 AM IST
Priyesh Mishra Priyesh Mishra
Updated Sat, 22 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों ने बढ़ाई झांसी की शान
राज्य स्तरीय मिनी बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम व श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में 32वीं राज्य स्तरीय मिनी बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता के आखिरी दिन योगा, जिम्नास्टिक, जूडो और हॉकी के फाइनल मैच हुए। जिम्नास्टिक में झांसी ने बालिका वर्ग ने पहला और बालक वर्ग में दूसरा स्थान पाया। वहीं, जूडो में भी झांसी ने शानदार प्रदर्शन किया। खेलकूद में प्रयागराज ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन


हॉकी बालक वर्ग का फाइनल मैच लखनऊ और अयोध्या के बीच खेला गया। लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैदान पर अपना दबाव बनाए रखा। लखनऊ के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक कर पांच गोल दागे। इधर, अयोध्या के खिलाड़ी गोल करने के लिए कई बार गोल पोस्ट तक पहुंचे पर कामयाब नहीं हुए। अयोध्या की टीम ने मैच के अंतिम क्षणों में एक गोल करने में सफलता हासिल की। मैच में लखनऊ मंडल की टीम 5-1 से विजेता बनी तथा अयोध्या मंडल की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


वहीं, बालिका वर्ग में प्रयागराज की टीम का दबदबा रहा। फर्स्ट हाफ तक प्रयागराज 2-0 से बढ़त बनाने के साथ मैदान पर डटी रही। इधर, चित्रकूटधाम मंडल की टीम गोल करने के लिए मौके तलाशती रही पर एक भी खिलाड़ी को गोल करने में कामयाबी नहीं मिली। जबकि, प्रयागराज 4-0 से बढ़त बनाकर विजेता बना। उपविजेता चित्रकूटधाम मंडल की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगा में बालक वर्ग में आगरा ने पहला स्थान व चित्रकूट मंडल ने दूसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में चित्रकूट ने पहला और बरेली ने दूसरा स्थान पाया। जिम्नास्टिक बालिका वर्ग में झांसी ने पहला और आजगमढ़ ने दूसरा स्थान पाया। बालक वर्ग में प्रयागराज ने पहला और झांसी ने दूसरा स्थान पाया।

जूडो बालक वर्ग 25-30 किलोग्राम भार में प्रयागराज के करन ने पहला, झांसी के राजाबाबू ने दूसरा और लखनऊ के रमन व आगरा के लखनलाल ने तीसरा स्थान पाया। 30 से 35 किलोग्राम भार में गोरखपुर के शिवम ने पहला, मेरठ के अरमान ने दूसरा और प्रयागराज के आदित्य और झांसी के उजागर ने तीसरा स्थान पाया। 35-40 किलोग्राम भार में मेरठ के अभिषेक को पहला, प्रयागराज के अंकित को दूसरा और ललित कुमार व अरमान ने तीसरा स्थान पाया। 40-44 भरा वर्ग में पहला स्थान मेरठ के मनीष, दूसरा स्थान गोरखपुर के विशाल और तीसरा स्थान चित्रकूट के मनीष व अयोध्या के अतुल ने पाया। 44 व उससे अधिक भार वर्ग में पहला स्थान सनी कुमार ने पहला, प्रयागराज के हसन ने दूसरा व चित्रकूट के चुन्नू और आगरा के सोनू ने तीसरा स्थान पाया।
 

बालिका 20-25 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान मेरठ की अंशिका ने पहला, मुरादाबाद की सिमरन ने दूसरा व देवीपाटन की सोनी व झांसी की पूजा ने तीसरा स्थान पाया। 25-30 किलोग्राम भाग वर्ग में झांसी की सोनिया ने पहला, गोरखपुर की सुप्रिया ने दूसरा और लखनऊ की वैभवी व मेरठ की साक्षी ने तीसरा स्थान पाया। 30-35 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की खुशी ने पहला, लखनऊ की बुशरा ने दूसरा और प्रयागराज की श्रेया व झांसी की करिश्मा ने तीसरा स्थान पाया।

35-40 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की बबली ने पहला, लखनऊ की स्वर्णिमा ने दूसरा और प्रयागराज की सरिता व देवीपाटन की फरहीन को तीसरा स्थान मिला। 40 से 44 भारवर्ग में मेरठ की गुलसफा ने पहला, गोरखपुर की दीपशिखा ने दूसरा व प्रयागराज की मुस्कान ने तीसरा स्थान पाया। 44 व उससे अधिक भार वर्ग में मेरठ की नेहा ने पहला, गोरखपुर की कंचन ने दूसरा व मुरादाबाद की ईशा ने तीसरा स्थान पाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर व विशिष्ट अतिथि डीआईओएस डॉ. नीरज कुमार पांडेय व प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। समापन पर शिक्षा विभाग के अधिकारी जीएस राजपूत, राजेश त्रिपाठी, हरिवंश कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, दीपक श्रीवास्तव, राजकुमार विश्वकर्मा, दीप्ति रिछारिया मौजूद रहीं। संचालन सियाशरण चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed