फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कांग्रेस नेताओं ने रोकी कुशीनगर एक्सप्रेस,,,-Cordination

कांग्रेस नेताओं ने रोकी कुशीनगर एक्सप्रेस,,,-Cordination

Tue, 11 Sep 2018 02:17 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने रोकी कुशीनगर एक्सप्रेस,,,-Cordination
ट्रेन पांच मिनट देरी से रवाना हुई, स्टेशन पर मौजूद लोगों ने कहा दिखावा
विज्ञापन

- डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में था प्रदर्शन
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा, विरोध में रोकी थी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध के नाम पर कांग्रेसियों ने स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस को रोका। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिसकर्मियों के हटाने पर कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी ट्रेन के सामने से हट गए। इस बीच ट्रेन पांच मिनट देरी से रवाना हुई।
सोमवार की सुबह 8.05 बजे एक घंटे देरी से आई गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस प्लेटफार्म एक पर आकर खड़ी हुई। ट्रेन रुकने के दो मिनट बाद ही कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मंत्री प्रदीप जैन और शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन के नेतृत्व में पार्सल और बुकिंग कार्यालय गेट से होकर इंजन के पास आ गए। मौका पाते ही वह इंजन के आगे बैठकर प्रदर्शन करने लगे। इधर, उनके पीछे पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने उनको हटाना शुरू कर दिया। हालांकि, कुछ देर में कांग्रेसी खुद ही इंजन के आगे से से हट गए।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं के स्टेशन से जाने के बाद मौजूद लोग प्रदर्शन को दिखावा कहने से भी नहीं चूके। इससे ट्रेन पांच मिनट ही देरी से रवाना हो सकी। विरोध में पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास, शंभू सेन, अफजाल, अनिल बट्टा, रामकुमार शुक्ला, सुनील अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में आरपीएफ कमांडेंट रमेश चंद्र ने बताया कि बिना विरोध के ही कांग्रेसी इंजन के आगे से हट गए। इससे ट्रेन संचालन में कोई व्यवधान नहीं पड़ सका। इस कारण कांग्रेसियों पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लायी जा रही है। इधर, ट्रेन के पांच मिनट की देरी पर पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उसी वक्त बुंदेलखंड एक्सप्रेस दूसरे प्लेटफार्म पर आ रही थी। इससे तकनीकी कारणों से ट्रेन पांच मिनट लेट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed