{"_id":"5b91923d867a557f534542aa","slug":"131536266813-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल सुविधाएं बढ़ाने को सांसद देंगे सुझाव,,,-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल सुविधाएं बढ़ाने को सांसद देंगे सुझाव,,,-City
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल सुविधाएं बढ़ाने पर सांसद देंगे सुझाव
झांसी। रेल प्रशासन ने शुक्रवार को मंडल के अंतर्गत आने वाले 14 सांसदों को आमंत्रित किया है। इन सांसदों का जमावड़ा एक स्थानीय होटल में होगा, रेल अफसर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए सांसदों के सुझाव लेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, सांसद अनूप मिश्रा, सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, सांसद नागेंद्र सिंह, सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, सांसद पुष्पेंद्र सिंह, सांसद भानु प्रताप वर्मा, सांसद देवेंद्र सिंह, सांसद भैरों प्रसाद वर्मा, राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद वर्मा व राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव को आमंत्रित किया गया है। बैठक की अध्यक्षता उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक रतनलाल करेंगे।
नए जीएम बने रतनलाल
केंद्रीय रेलवे विद्युतीकरण संगठन (कोर) के महाप्रबंधक रतनलाल ने बृहस्पतिवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का अतिरिक्त पदभार ग्रहण कर लिया। विभागाध्यक्षों और डीआरएम के साथ आयोजित अपनी पहली बैठक में कहा कि संरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।