फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   उद्योग-City

उद्योग-City

Sat, 04 Aug 2018 08:28 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
उद्योग-City
जिले के 30 उद्यमियों को लखनऊ में मिलेगा ऋण
विज्ञापन

सब हेड... राष्ट्रपति प्रदान करेंगे सभी को मुद्रा योजना के चेक
- साफ्ट टॉयज उद्यमी होंगे लाभान्वित
- तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा उद्योग विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले के 30 उद्यमियों को दस अगस्त को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ऋण के चेक देंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट - वन प्रोडक्ट’ योजना शुरू की है। इसके तहत झांसी का चयन सॉफ्ट टॉयज उद्यम के लिए हुआ है। यहां सॉफ्ट टॉयज बनाने वालों को बढ़ावा दिया जाना है। इसकी जिम्मेदारी उद्योग विभाग को सौंपी गई है। इसके लिए चयनित उद्यमियों को मुद्रा योजना के तहत ऋण का भी प्रावधान किया गया है। ऐसे तीस उद्यमियों को ऋण के चेक लखनऊ में 10 अगस्त होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रदान करेंगे। सभी को पचास-पचास हजार रुपये का ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन उद्यमियों को लखनऊ लेकर जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त एसी बस से जाएंगे। उद्योग विभाग के उपायुक्त सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी उद्यमियों के ऋण के चेक पहले ही तैयार कर लिए जाएंगे। इसके लिए सभी बैंकों से चर्चा हो गई है। यह चेक लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में वितरित की जाएगी। उसी दिन झांसी में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें अन्य स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व टूल किट प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिफेंस कॉरिडोर पर मंथन 11 को
डिफेंस कॉरिडोर को लेकर 11 अगस्त को अलीगढ़ में मंथन होगा, जिसमें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। बैठक में उद्योग विभाग के अधिकारी और स्थानीय उद्यमी भी हिस्सा लेंगे। वहीं, डिफेंस कॉरिडोर के लिए गरौठा तहसील के दस गांव एरच आंशिक, गेंदा कबूला, कठरी, गोरा, जुझारपुरा, टेहरका, हरदुआ, शैतानपुरा, लमेटा और झबरा की अड़तीस सौ हेक्टेअर जमीन चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed