{"_id":"5b5e27bb4f1c1b46748b7c06","slug":"131532897211-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े जीन हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े जीन हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
Updated Mon, 30 Jul 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुंदेलखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाजे
झांसी। बुंदेलखंड के युवाओंके लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में साठ हजार करोड़ रुपये के निवेश का शिलान्यास किया। इसमें 191 करोड़ रुपये की लागत से जिले की दो इकाइयां शामिल हैं। इकाइयां शुरू होने से आठ हजार हाथों को प्रत्यक्ष और हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
बबीना में शुरू होने वाली इंडोगल्फ इंडस्ट्रीज में आरडीएक्स बनाया जाएगा, जो सेना के काम आएगा। यहां 131 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। काम बहुत तेजी से चल रहा है। जल्द ही उत्पादन शुरू हो जाएगा। यहां पर आरडीएक्स, एचएमएक्स, टीएनटी और प्रोपेलैंड बनाया जाएगा। टेक्नीकल स्टाफ बाहर के होंगे, बाकी एक हजार युवा स्थानीय होंगे, जिन्हें रोजगार दिया जाएगा।
इसके पहले चरण में चालीस करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे आरडीएक्स बनाया जाएगा। दूसरे चरण में टीएनटी और एचएमएक्स बनाया जाएगा। इंडोगल्फ इंडस्ट्रीज करीब बीस साल पहले भी चल रही थी, लेकिन इंडस्ट्रीज ने अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया था, जिससे हजारों कामगार बेरोजगार हो गए थे। अब प्रदेश में निवेशकों के लिए बेहतर माहौल है, इसलिए माना जा रहा है कि अब इंडो गल्फ पूरी रफ्तार से चलेगी।
विज्ञापन
ग्रोथ सेंटर बिजौली में आरएसपीएल ने 60 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी यहां पर घड़ी डिटर्र्जेंट पाउडर व साबुन बनाएगी। हालांकि, कंपनी दूध का कारोबार भी करती है। लेकिन, फिलहाल यहां पर केवल साबुन और डिटर्जेंट पाउडर ही बनाया जाएगा। इसमें 400 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में चाय, पकौड़ा, ऑटो, स्कूल समेत अप्रत्यक्ष रोजगार भी बढ़ेगा, जिससे कई युवाओं को काम मिलेगा।
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उद्योगों के लिए बेहतर माहौल का असर है कि कंपनियां निवेश कर रही हैं। इससे बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
सीधा प्रसारण किया गया
लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साठ हजार करोड़ रुपये की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसका सीधा प्रसारण किया गया। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, जिले के उद्यमी, बुंदेलखंड चैंबर आफ कामर्स से जुड़े पदाधिकारी हरीमोहन बंसल, व्यापारी संजय पटवारी, संतोष साहू, वीरेश्वर शुक्ला मौजूद रहे।