फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कुलपति दें त्यागपत्र, प्रकरण की हो उच्च स्तरीय जांच-City

कुलपति दें त्यागपत्र, प्रकरण की हो उच्च स्तरीय जांच-City

Mon, 25 Sep 2017 09:11 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
कुलपति दें त्यागपत्र, प्रकरण की हो उच्च स्तरीय जांच-City
फोटो..
विज्ञापन

कुलपति दें त्यागपत्र, प्रकरण की हो उच्च स्तरीय जांच
- बीएचयू में बवाल से रानी लक्ष्मीबाई यूथ बिग्रेड में उबाल
- बीयू के मुख्य गेट पर किया प्रदर्शन, लाठीचार्ज की निंदा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के विरोध में रानी लक्ष्मीबाई यूथ ब्रिगेड ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के मेन गेट पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। छात्रों ने मांग की कि घायल हुई छात्राओं से बीएचयू प्रशासन माफी मांगे। साथ ही कुलपति के त्यागपत्र की मांग की गई। प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की जाए।

रानी लक्ष्मीबाई यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता सोमवार को सुबह 11 बजे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के मेन गेट पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि बीएचयू में छात्राओं पर पुलिस का लाठीचार्ज करना निंदनीय है। बीयू के अलग-अलग विभागों के विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शन में शिरकत कर लाठीचार्ज को पुलिस का उत्पीड़न करार दिया। रानी लक्ष्मीबाई यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष संदीप सोनी ने आरोप लगाया कि बीएचयू छात्रावास पर बाहरी लड़कों का आना-जाना लगा रहता है। इस कारण छात्राओं को छेड़खानी का डर रहता है। छात्रावास के बाहर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के लिए गार्ड लगाए जाएं। बीएचयू प्रशासन छात्राओं से माफी मांगे। कुलपति तत्काल पद से त्यागपत्र दे दें। संदीप ने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान आजाद यादव, आकाश उदैनिया, संजीव तिवारी, कुलदीप पटेल, ब्रजेश सेन, अभिषेक, आयुष, गुड्डू, रामबहादुर, शिवराज, इसरार खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed