फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अदर्स: मुंबई से आने वाली ट्रेनों की बिगड़ी चाल-City

अदर्स: मुंबई से आने वाली ट्रेनों की बिगड़ी चाल-City

Thu, 21 Sep 2017 07:27 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
अदर्स: मुंबई से आने वाली ट्रेनों की बिगड़ी चाल-City
मुंबई से आने वाली ट्रेनों की बिगड़ी चाल
विज्ञापन

जनसाधारण बीस और पंजाब मेल पांच घंटे लेट
50 से अधिक यात्रियों ने निरस्त कराए टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मुंबई में हो रही बारिश के कारण वहां से आने वाली ट्रेनों के चाल धीमी पड़ने लगी हैं। बृहस्पतिवार को जनसाधारण एक्सप्रेस और पंजाब मेल सहित छह ट्रेनें लेट आईं। इससे 50 से अधिक यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े।
मुंबई में दोबारा शुरू हुई मूसलाधार बारिश का असर बृहस्पतिवार से ट्रेनों के संचालन पर दिखाई देने लगा। सबसे अधिक देरी से मुंबई से गोरखपुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस 20 घंटे और मुंबई से फिरोजपुर जाने वाली पंजाब मेल पांच घंटे देरी से आई। इसके अलावा मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, मुंबई से अमृतसर जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस एक से दो घंटे तक लेट आई। ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ कार्यालय पर भीड़ लगी रही। इंतजार में वेटिंग रूम में यात्री बैठे रहे। 50 से अधिक यात्रियों ने टिकट निरस्त कराने में ही भलाई समझी। इनमें अधिकांश यात्री दिल्ली, पंजाब और गोरखपुर की तरफ जाने वाले थे।
विज्ञापन

अन्य कारणों से वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस पांच घंटे, निजामुद्दीन से विशाखापटनम जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस दो घंटे, राप्ती सागर एक्सप्रेस चार घंटे लेट आई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव
झांसी। शताब्दी एक्सप्रेस पर बृहस्पतिवार दो जगह अराजकतत्वों ने पथराव किया। हालांकि, इससे यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंच सका।
बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर आगरा और दतिया स्टेशन के निकट अराजकतत्वों ने पथराव किया। इससे सी टू और सी थ्री कोच का एक-एक कांच टूट गया। चूंकि, खिड़की पर दो कांच लगे रहते हैं। इस कारण पत्थर लगने से बाहर का ही कांच टूट सका। इससे यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ट्रेन के झांसी आने पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने कोच के यात्रियों से बात की। साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर अराजकतत्वों की तलाश भी की गई। मगर, वे हाथ नहीं आ सके। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राजीव उपाध्याय ने बताया कि अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है।

पायदान पर बैठा यात्री घायल
झांसी। निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस के एक जनरल कोच के पायदान पर रीवा निवासी दीपेंद्र आगरा से कटनी के लिए यात्रा कर रहे थे। डबरा स्टेशन के पास उनका पैर प्लेटफार्म से रगड़ने पर जख्मी हो गया। झांसी स्टेशन पर प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।


क्रासिंग गेट का बूम तोड़ा
झांसी। बृहस्पतिवार को बिजौली और झांसी स्टेशन के बीच स्थित क्रासिंग गेट नंबर 364 के बूम को लोडर गाड़ी के चालक ने तोड़ दिया। इससे सुबह 10.15 बजे से 11.15 बजे तक ट्रेनों को स्लाइडिंग बूम लगाकर निकाला गया। हालांकि, इससे ट्रेनों की गति पर असर नहीं पड़ा। आरपीएफ ने लोडर चालक लक्ष्मी नारायण को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed