{"_id":"6ac6b00e99159cabe3028598","slug":"131-new-transformers-will-be-installed-in-the-city-the-capacity-of-55-will-be-increased-jhansi-news-c-11-jhs1019-893001-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शहर में 131 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे, 55 की बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शहर में 131 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे, 55 की बढ़ेगी क्षमता
विज्ञापन
झांसी। ओवरलोडिंग की समस्या का निदान करने के लिए अब बिजली विभाग शहरी क्षेत्र में 131 नए एवं 55 क्षमता वृद्धिकर ट्रांसफार्मर लगाएगा। नंदनपुरा सब स्टेशन से अतिभार कम करने के लिए अठौंदना सब स्टेशन चालू करेगा। नगरा सब स्टेशन पर पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाएगा। दावा है कि सभी काम दिसंबर के अंत तक पूरे हो जाएंगे। इससे आगामी गर्मी में दिक्कत नहीं होगी।
गर्मी में बिजली की खपत बढ़ते ही ट्रांसफार्मरों की सांस फूलने लगती है। ट्रांसफार्मर ट्रिप हो जाते हैं तो कभी लाइनें जल जाती हैं। इससे लोगों का गंभीर बिजली संकट झेलना पड़ता है। इस समस्या का निदान करने के लिए अधीक्षण अभियंता (शहरी) डॉ. पुष्कर सिंह ने बिजली प्लान के तहत नये ट्रांसफार्मर लगाने और कइयों की क्षमता वृद्धि का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि नगरा सब स्टेशन की वर्तमान क्षमता 20 एमवीए हैं, जिस पर जल्द पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
शहर में 186 ट्रांसफार्मर लगेंगे, जिनमें कोई 100केवी तो कोई 63 केवी का होगा। 131 ट्रांसफार्मर नए स्थान पर लगाए जाएंगे। वहीं, 55 स्थान पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। उन्होंने बताया कि अठोंदना सब स्टेशन को जल्द चालू किया जाएगा। इससे नंदनपुरा सब स्टेशन के अतिभारिता खत्म होगी और बिजली कटौती कम होगी।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता पुष्कर सिंह ने बताया कि पूरा प्रयास किया जा रहा है कि यह काम दिसंबर के अंत तक पूरा करवा लिया जाए। इसके तहत 28 स्थानों पर नये ट्रांसफार्मर लगवा दिए हैं। इससे आगामी गर्मी में शहरवारियों को बिजली संकट नहीं झेलना पड़ेगा।