फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   13 corona infected found in investigation of corona 571 samples in Jhansi

Corona in Jhansi: दो गर्भवतियों समेत 13 मिले कोरोना संक्रमित, जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 46 हुई

Mon, 23 May 2022 08:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी। Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 23 May 2022 08:14 PM IST
सार

झांसी में सोमवार को महज 571 नमूनों की जांच हई। जिसमें 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमण से ग्रसित सक्रिय मरीजों की संख्या 46 पहुंची गई।

विज्ञापन
13 corona infected found in investigation of corona 571 samples in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में 571 सैंपलों की जांच में कोरोना संक्रमण से ग्रसित 13 मरीज मिले हैं। इसमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 46 पहुंच गई है। राहत की बात है कि कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। 

विज्ञापन


सोमवार को आरटीपीसीआर मशीन से 185 और एंटीजन किट से 386 नमूनों की जांच की गई। बताया गया कि बुखार की शिकायत लेकर नौ महीने की गर्भवती महिला अस्पताल में दिखाने के लिए गई थी। जांच में वह पॉजिटिव मिली है। इसी तरह तीन महीने की गर्भवती दांत में दर्द की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची थी, वहां पर कोविड की जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

विज्ञापन

इसके अलावा एक नर्सिंग छात्रा भी संक्रमित हो गई है। कोरोना संक्रमित मिले मरीज मसीहागंज, बबीना, नंदनपुरा, लक्ष्मीगेट बाहर, बीएचईएल, दतिया गेट बाहर, खजराखुर्द, महावीरन नगरा, चमनगंज, वंशीनगर खुशीपुरा आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 46 पहुंच गई है। इनमें से 45 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि एक दूसरे राज्य में है। रिवकरी रेट घटकर 98.38 प्रतिशत पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed