{"_id":"628b9da99c721b1734528d3d","slug":"13-corona-infected-found-in-investigation-of-corona-571-samples-in-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Jhansi: दो गर्भवतियों समेत 13 मिले कोरोना संक्रमित, जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 46 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Jhansi: दो गर्भवतियों समेत 13 मिले कोरोना संक्रमित, जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 46 हुई
Mon, 23 May 2022 08:14 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 23 May 2022 08:14 PM IST
सार
झांसी में सोमवार को महज 571 नमूनों की जांच हई। जिसमें 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमण से ग्रसित सक्रिय मरीजों की संख्या 46 पहुंची गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
झांसी में 571 सैंपलों की जांच में कोरोना संक्रमण से ग्रसित 13 मरीज मिले हैं। इसमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 46 पहुंच गई है। राहत की बात है कि कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
सोमवार को आरटीपीसीआर मशीन से 185 और एंटीजन किट से 386 नमूनों की जांच की गई। बताया गया कि बुखार की शिकायत लेकर नौ महीने की गर्भवती महिला अस्पताल में दिखाने के लिए गई थी। जांच में वह पॉजिटिव मिली है। इसी तरह तीन महीने की गर्भवती दांत में दर्द की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची थी, वहां पर कोविड की जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके अलावा एक नर्सिंग छात्रा भी संक्रमित हो गई है। कोरोना संक्रमित मिले मरीज मसीहागंज, बबीना, नंदनपुरा, लक्ष्मीगेट बाहर, बीएचईएल, दतिया गेट बाहर, खजराखुर्द, महावीरन नगरा, चमनगंज, वंशीनगर खुशीपुरा आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 46 पहुंच गई है। इनमें से 45 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि एक दूसरे राज्य में है। रिवकरी रेट घटकर 98.38 प्रतिशत पहुंच गया है।