{"_id":"5c7eda5abdec221420473410","slug":"121551817306-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर होने वाले 101 शिक्षकों का हिसाब तैयार -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर होने वाले 101 शिक्षकों का हिसाब तैयार -City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त होने वाले 101 शिक्षकों का हिसाब तैयार
झांसी। झांसी एवं चित्रकूट मंडल के 101 शिक्षकों और कर्मचारियों को 31 मार्च को सेवानिवृत्त होना है। इस बार इनके देय प्रपत्र पहले से ही तैयार कर उनके जिलों में भेज दिए हैं। ताकि, उन्हेें जीपीएफ, पेंशन के संबंध में कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों और कर्मचारियों के देयक सेवानिवृत्ति समय पर मिलें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के देयक संबंधी सभी प्रपत्रों को तैयार करने की प्रक्रिया फरवरी में शुरू हो गई थी। प्रभारी उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि झांसी व चित्रकूट मंडल के सभी सातों जिलों में 101 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया है। उनके जीपीएफ, पेंशन आदि के प्रपत्र उनके जिलों में भेज दिए गए हैं। कोषागार के माध्यम से उनके बैंक खाते में धनराशि आएगी। इन प्रकरणों में झांसी के 22, जालौन के 39, ललितपुर के 7, हमीरपुर के 10, बांदा के 12, चित्रकूट के आठ में से 5 और महोबा के 3 में से 2 प्रकरणों का निस्तारण हुआ है। 700 से अधिक शिक्षकों की पेंशन पुनरीक्षित कर दी गई है।