फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बीजेपी पार्षद दल के नेता से गिले सिकवे दूर

बीजेपी पार्षद दल के नेता से गिले सिकवे दूर

Thu, 21 Feb 2019 08:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी पार्षद दल के नेता से गिले सिकवे दूर
बीजेपी पार्षद दल के नेता से गिले सिकवे दूर
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दल के नेता दिनेश प्रताप सिंह को हटाने का मामला विधायक रवि शर्मा ने शांत करा दिया है। बृहस्पतिवार को विधायक ने बारी-बारी से पार्षदों से नाराजी का कारण पूछा। विधायक ने सभी के गिले- शिकवे दूर करने का आश्वासन दिया, जिस पर पार्षद मान गए।

उपसभापति का चुनाव होने के बाद से भाजपा के पार्षदों में नाराजगी थी। उनका कहना था कि एक साल होने को आया और पार्षद दल के नेता दिनेश प्रताप सिंह ने उनका प्रतिनिधित्व सही तरीके से नहीं किया। उनकी बात नहीं सुनी गई, जिसका परिणाम यह निकला कि नगर निगम के अधिकारी उनकी बात को महत्व नहीं देते हैं। काम के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं, यदि पार्षद दल के नेता से कहो तो कुछ नहीं होता है। इस पर वह पार्षद दल के नेता को हटाने पर अड़े थेे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पार्षदों ने विधायक रवि शर्मा को प्रकरण से अवगत कराया। पार्षद दल के नेता दिनेश प्रताप सिंह ने भी अपनी बात रखी। हालांकि, पार्षदों में जितना आक्रोश विधायक से मिलने के पहले था, विधायक के सामने उतना नजर नहीं आया। कुछ पार्षदों ने तो जुबान ही नहीं खोली। लेकिन, विधायक समझ गए कि कुछ न कुछ तो गड़बड़ है ही। इसलिए उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से पूरी बात की और पार्षद दल के नेता से भी पूछा कि यदि काम नहीं संभल रहा हो तो बताएं। आगे इस तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए, सबको साथ लेकर चलें तो बेहतर रहेगा। इस पर सभी ने सहमति जताई और इस तरह मामला सुलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक कमेंट की चर्चा
पार्षद विद्याप्रकाश दुबे ने उपसभापति चुनाव के दिन फेसबुक पर कमेंट किया था ‘आज मेरा मन खराब है।’ इस पर उनके कमेंट पर कई समर्थकों की प्रतिक्रियाएं आई थीं। ज्यादातर ने उनके कमेंट का समर्थन किया था। आज विधायक ने उनके कमेंट की चर्चा की और कहा कि ऐसे कमेंट से गलत संदेश जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed