फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   नहर की सफाई से बाहर आई गंदगी

नहर की सफाई से बाहर आई गंदगी

Thu, 21 Feb 2019 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
नहर की सफाई से बाहर आई गंदगी
नहर की सफाई से बाहर आई गंदगी
विज्ञापन

ललितपुर। बुधवार को सिंचाई विभाग के अफसरों ने ढकी हुई नहर की सफाई कराने के लिए स्लैब तुड़वाया। इससे नहर के अंदर भरी वर्षों पुरानी गंदगी बाहर आ गई। सिंचाई विभाग की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में असंतोष फैल गया। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। अफसरों को बीच में ही अपना काम बंद करना पड़ा।
गोविंद सागर बांध से सिंचाई के लिए दाई व बाई नहर निकाली गई है। इनमें से छोटी नहर मुहल्ला आजादपुरा से होकर निकली है। इसके कुछ हिस्से को बस्ती होने के चलते स्लैब(सीमेंट पटिया) से ढका गया है। हर साल नहर में पानी छोड़ने से पहले इसकी सफाई कराई जाती थी। लेकिन नहर ढकी होने के चलते कुछ हिस्से की सफाई नहीं हो पाती थी। बीते महीनों में जब नहर को खोला गया तो पानी नहर की टेल तक नहीं पहुंच पाया। कई किसानों ने इसकी शिकायत की। सिंचाई विभाग के अफसरों ने इस तरह की शिकायतों के निस्तारण के लिए नहर के ढके हिस्से की सफाई कराने का निर्णय लिया। बुधवार को सिंचाई विभाग के अफसर जेसीबी के साथ एक शादीघर के पास पहुंच गए। यहां जेसीबी ने नहर का एक पटिया हटाया तो नहर में अटी पड़ी गंदगी नजर आने लगी। विभाग के अफसर आगे का हिस्सा खुलवाते, इससे पहले ही स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ लोगों ने जेसीबी चालक के साथ अभद्रता कर दी। इसके बाद सिंचाई विभाग के अफसरों ने आगे की कार्रवाई को टाल दिया। अब विभाग के अफसर इस तरह के विरोध से निपटने की योजना बना रहे हैं। सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि आज के घटनाक्रम के संबंध में उच्चस्थ अफसरों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


सीढ़ी को पहुंचाया नुकसान
सिंचाई विभाग के अफसरों ने नहर से सीमेंट का पटिया हटाया है। जब जेसीबी चलाई गई तब उस समय मकान के आगे की सीढ़ी क्षतिग्रस्त हो गई। यही नहीं, कमरे के फर्श में क्रेक बन गए हैं तो पीने की पाइप लाइन भी नहीं बच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुचि जैन, स्थानीय महिला

बगैर किसी सूचना के तोड़फोड़ की कार्रवाई
जिन लोगों ने नहर पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की है। उन्होंने न तो किसी को सूचना दी और न ही आसपास के लोगों को बुलाया। इस कार्रवाई में पाइप लाइन भी सुरक्षित नहीं रह पाई। इससे पीने का पानी घरों में पहुंचना मुश्किल हो गया। पूरा पानी नहर में फैल रहा है।
अर्पित जैन, स्थानीय नागरिक, अर्पित जैन


नहर की पूरी सफाई कराएंगे
नहर के आसपास अवैध कब्जा/अतिक्रमण पसरा है, जिनके मुकदमे न्यायालयों में चल रहे हैं। जहां तक नहर की सफाई की बात है तो वह जरूर कराई जाएगी।
मनमोहन सिंह, अधिशासी अभियंता, राजघाट निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed